एक्सप्लोरर

Demonetisation: नोटबंदी पर सुप्रीम फैसले के बाद गुजरात के व्यापरियों ने दी प्रतिक्रिया, जानें- किसने क्या कहा

Demonetisation Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने नोट बंद करने के सरकार के कदम को 4:1 के बहुमत से सही ठहराया है. इसपर गुजरात के व्यापारियों का मिला-जुला रिएक्शन सामने आया है. जानिए किसने क्या कहा है.

Supreme Court: केंद्र सरकार का वर्ष 2016 में 500 और 1,000 रुपये वाले नोटों को बंद करने का फैसला उच्चतम न्यायालय में सही ठहराए जाने पर गुजरात के व्यापारियों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है. कुछ व्यापारी नोटबंदी के बारे में सोचकर अब भी खटास से भर जाते हैं जबकि कुछ व्यापारियों का मानना है कि काला धन और जाली नोटों की समस्या दूर करने के लिए यह कदम जरूरी था. उच्चतम न्यायालय की संविधान पीठ ने सोमवार को अपने फैसले में 500 और 1,000 रुपये के नोट बंद करने के सरकार के कदम को 4:1 के बहुमत से सही ठहराया. संविधान पीठ ने बहुमत से सुनाए गए फैसले में कहा है कि नोटबंदी के निर्णय की प्रक्रिया दोषपूर्ण नहीं थी.

व्यापरियों ने कही ये बात
इस फैसले पर अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा के कई व्यापारियों ने कहा कि मुख्य रूप से नकदी पर आधारित उनका व्यापार नोटबंदी के कारण एक महीने से भी अधिक समय तक ठप पड़ गया था. सूरत के कपड़ा व्यापारी मनीष शाह ने कहा, ‘‘हमारा व्यापार तो नकदी पर ही चलता है. हमारे साथ व्यापार करने वाले नकदी लेकर ही आते थे. लेकिन उस समय हम नकदी स्वीकार नहीं कर रहे थे लिहाजा कामकाज ही ठप पड़ गया था. पुराने नोटों को बदलने के लिए हमें लंबी कतारों में लगकर इंतजार करना पड़ता था. इससे हमारा व्यापार बहुत बुरी तरह प्रभावित हुआ था और हमें बहुत कठिनाई आई.’’

सूरत में एक गैराज चलाने वाले सिद्दिकी वसीम ने कहा कि ग्राहक उनसे पुराने नोट लेकर वाहनों की मरम्मत करने का अनुरोध करते थे लेकिन वह मदद करने की स्थिति में नहीं थे. उन्होंने कहा, ‘‘काम न चलने से हमें करीब एक महीने तक बहुत परेशानी उठानी पड़ी. हमारे कुछ शुभचिंतकों ने हमें पैसा दिया जिससे जैसे-तैसे हमारा काम चल पाया.’’ वडोदरा के व्यापारी निमेश आचार्य ने कहा, ‘‘लोगों को एटीएम से पैसा निकलाने में परेशानी आ रही थी. बैंकों के बाहर लंबी कतारें लगती थीं. व्यापारी होने की वजह से मुझे बहुत दिक्कतें आईं क्योंकि हमें तो माल का भुगतान पहले करना होता है.’’

दूसरी तरफ, गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व अध्यक्ष शैलेश पटवारी ने कहा कि नोटबंदी का फैसला सही था और राष्ट्रहित में था. इससे काले धन, आतंक के वित्त पोषण पर लगाम लगाने में मदद मिली और जाली नोटों की समस्या से भी निजात मिली. उन्होंने कहा कि इस कदम से डिजिटल लेनदेन भी बढ़ा है.

ये भी पढ़ें: Surat Police: सूरत में पुलिस का अमानवीय चेहरा, युवक को पीट-पीट कर मार डाला, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget