एक्सप्लोरर

Gujarat News: गुजरात चुनाव से पहले सियासी जमीन मजबूत करने में जुटी AAP को झटका, 5 पार्षद बीजेपी में शामिल

Gujarat News: गुजरात में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है.आप के 5 पार्षद इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

Gujarat News: गुजरात में आम आदमी पार्टी भी अपनी जमीन मजबूत करने में जुटी है. गुजरात के सूरत नगर निगम चुनाव में पहली बार कदम रखते ही 27 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया था, जो किसी चमत्कार से कम नहीं था. लेकिन अब उसे एक बहुत बड़ा झटका लगा है. आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी के पांच पार्षदों ने पार्टी को दगा दे दी है. इन पार्षदों ने बीजेपी का हाथ थाम लिया है. इससे आप की आलाकमान ने पार्टी कार्यकर्ताओं को उनसे सचेत किया है.

पांच पार्षदों ने दी आम आदमी पार्टी को दगा 

आम आदमी के पांच पार्षद विपुल मौलिया, भावनाबेन सोलंकी, ज्योतिकाबेन लाठिया, मनीषाबेन कुकड़िया और रूता काकड़िया आप के वो पार्षद थे, जिन्होंने केजरीवाल की पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया उसके बाद मामला यहां न रूका और वो सीधा बीजेपी के कमलम दफ्तर पहुंचे और गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी, प्रदेश भाजपा महासचिव प्रदीप सिंह वाघेला और प्रशांत कोराट की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन कर ली.

पार्टी ने गद्दार साबित करने को लेकर एक मुहिम भी चलाई

आम आदमी पार्टी ने पाँचो पार्षदों के इस्तीफ़ा देने के बाद उन्हें गद्दार बताया , जिसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता सूरत में घर-घर जाकर लोगों को बता रहे हैं कि वे ऐसे लोगों से सचेत रहें जिन्होंने आपकी सेवा के लिए हमारा हाथ थामा और फिर छोड़कर दूसरी पार्टी में चले गए. 5 पार्षदों के चले जाने से अब आप के पास 22 पार्षद रह गए हैं और यह विधानसभा चुनाव से पहले आप के लिए एक बड़ा झटका है इससे यह डर भी बैठ गया है कि कहीं और पार्षद आप न छोड़ दें. 

क्या है पार्षदों का कहना?

आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले पार्षदों ने पार्टी नेताओं पर बुरे व्यवहार का आरोप लगाया. उनके मुताबिक उनकी वहां कद्र नहीं होती थी, इ​सलिए सूरत महानगर पालिका के इन पार्षदों ने बीजेपी का दामन थाम लिया. पार्षद भावना सोलंकी तो आप पार्टी के प्रदेश आलाकमान पर एक बड़ा आरोप लगाया और कहा कि उनके साथ पार्टी में अछूतों जैसा बर्ताव होता था. साथ ही  उनका यह भी कहना था कि, हमें केजरीवाल के साथ होने का फायदा नहीं मिला.

यह भी पढ़ें:-

UP Election 2022: गोरखपुर सदर सीट से CM Yogi के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने इन्हें दिया टिकट

Punjab Assembly Elections 2022: 68 सीटों पर सीधा असर, 35 पर खेल बिगाड़ने का माद्दा, पंजाब में ऐसा है डेरों का रुतबा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति के ऑस्ट्रेलिया में होने का रचा ड्रामा, जामनगर में दफन मिला शव
पति के ऑस्ट्रेलिया में होने का रचा ड्रामा, जामनगर में दफन मिला शव
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget