एक्सप्लोरर

Gujarat Monsoon: दो दिन पहले गुजरात पहुंचा मॉनसून, महिसागर और दूसरे इलाकों में हुई भारी बारिश

Gujarat News: आईएमडी ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने निर्धारित समय से दो दिन पहले मॉनसून गुजरात पहुंच चुका है. इस बीच महिसागर जिले और राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में भारी बारिश हुई है.

Monsoon in Gujarat: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून निर्धारित समय से दो दिन पहले सोमवार को गुजरात पहुंच गया, जिससे महिसागर जिले और राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में भारी बारिश हुई. यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने दी. अहमदाबाद स्थित आईएमडी केंद्र ने सोमवार दोपहर एक बुलेटिन में कहा कि गुजरात के कुछ हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. अधिकारी ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

अगले पांच दिन इन इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?

यहां मौसम विज्ञान केंद्र की प्रमुख मनोरमा मोहंती ने कहा, ‘‘दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने सोमवार को गुजरात में प्रवेश किया. आमतौर पर राज्य में मॉनसून के आने की संभावित तारीख 15 जून होती है.’’ उन्होंने कहा कि मॉनसून की उत्तरी सीमा दीव और सूरत से होकर गुजरी. आईएमडी के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान गुजरात क्षेत्र के सभी जिलों, सौराष्ट्र-कच्छ और केंद्र शासित प्रदेश दीव, दमन और दादरा नगर हवेली में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

Gujarat Politics: मुफ्त बिजली के लिए पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी AAP, गोपाल इटालिया ने सरकार पर साधा निशाना

आईएमडी ने दी ये जानकारी

आईएमडी ने कहा कि गुजरात के कुछ हिस्सों में सोमवार सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटे की अवधि में बारिश हुई. विभाग ने कहा कि उत्तरी गुजरात के महिसागर में इस अवधि के दौरान भारी बारिश हो रही है.राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) द्वारा साझा किए गए आंकड़े के अनुसार, इस अवधि के दौरान 91 तालुकों में बारिश हुई और महिसागर जिले में अधिकतम 76 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

इन इलाकों में हुई बारिश

एसईओसी ने कहा कि सोमवार को सूरत, खेड़ा, अरावली, अहमदाबाद और आणंद जिले के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई. पुलिस ने कहा कि मोरबी जिले में एक घर की दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें-

Ahmedabad News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में किया प्रदर्शन, जगदीश ठाकोर ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
Valsad News: वलसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
लसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget