एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: गुजरात में पंजाब के CM भगवंत मान का BJP पर बड़ा आरोप, 'अरविंद केजरीवाल को जेल में...'

Gujarat Lok Sabha Chunav 2024: भरूच में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने बीजेपी पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया. साथ ही 400 पार के नारे को जुमला बताया.

Gujarat Lok Sabha Election 2024: गुजरात में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान  ने लोगों को संबोधित करते हुए बीजेपी के चुनावी नारे 'अबकी बार 400 पार' को जुमला बताया है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में भेजना सत्तारूढ़ दल की निरंकुशता के साथ-साथ साजिश को भी दर्शाता है.

सीएम मान ने दावा किया कि चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को जेल में डालने की ये बीजेपी की रणनीति है. बीजेपी के 400 पार के दावे पर सीएम मान ने कहा कि ये भारत की 140 करोड़ जनता तय करेगी कि किसे कितनी सीटें मिलेंगी. उन्होंने कहा, यह देश किसी की निजी संपत्ति नहीं है.

सीएम मान ने बीजेपी के घोषणापत्र को लेकर बोला हमला
पंजाब के सीएम ने भरूच शहर में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चैतर वसावा के समर्थन में रोड शो करने के बाद मीडिया से बातचीत की. इस दौरान बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र को लेकर उन्होंने कहा कि केजरीवाल ही थे जिन्होंने चुनाव से पहले मतदाताओं को गारंटी देने की प्रवृत्ति शुरू की थी. केजरीवाल ही गारंटी देते थे. अब डर के मारे बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में गारंटी की बात करना शुरू कर दिया है.

सीएम मान ने इस बात पर जोर दिया कि यह आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ही थे, जिन्होंने स्कूलों, अस्पतालों और बुनियादी ढांचे के निर्माण पर जोर दिया. अरविंद केजरीवाल ने हमें स्कूलों, अस्पतालों, बुनियादी ढांचे और बिजली के बारे में बात करना सिखाया है. पंजाब सीएम ने बीजेपी को घेरते हुए आगे कहा कि वे केवल नफरत फैलाते हैं. हम एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी हैं, जबकि वे जाति-आधारित राजनीति के कीचड़ में फंसे हुए हैं.

भरूच सीट पर चैतर वसावा का मनसुख वसावा से होगा मुकाबला
बता दें कि आदिवासी बहुल भरूच लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी से विधायक और युवा आदिवासी नेता चैतर वसावा का मुकाबला बीजेपी के 6 बार के सांसद मनसुख वसावा से हैं. गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर 7 मई को एक ही चरण में मतदान होगा. रोड शो के दौरान जीत दर्ज करने का विश्वास जताया. उन्होंने कहा कि मुझें विश्वास है कि लोग मुझे चुनेंगे. लोगों ने मनसुख वसावा को 25 साल दिए लेकिन वह इस क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों, जैसे बेरोजगारी और खराब स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा के बुनियादी ढांचे को ठीक करने में विफल रहे हैं.

‘मनसुख वसावा 5 साल और देने का कोई मतलब नहीं’
AAP प्रत्याशी चैतर वसावा ने सांसद मनसुख वसावा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे स्थानीय लोगों को सरकार द्वारा अधिग्रहित उनकी जमीन के बदले उचित मुआवजा दिलाने में विफल रहे. भरूच से बीजेपी के लोकसभा सांसद को पांच साल और देने का कोई मतलब नहीं है. मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार लोग मुझे वोट देंगे. चैतर वसावा ने कहा हम चाहते हैं कि भरूच को नगर निगम का टैग मिले और सभी का विकास सुनिश्चित हो.

यह भी पढ़ें: Gujarat Accident News: अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस वे पर ट्रेलर में जा घुसी कार, दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Protest: ईरान-अमेरिका में होगा युद्ध! ट्रंप की धमकी से बेपरवाह तेहरान, कहा- पड़ोसी देशों में US सैन्य ठिकानों को निशाना बनाएंगे
ईरान-अमेरिका में होगा युद्ध! ट्रंप की धमकी से बेपरवाह तेहरान, कहा- पड़ोसी देशों में US सैन्य ठिकानों को निशाना बनाएंगे
सपा के कई विधायक जल्द BJP में होंगे शामिल, कैबिनेट विस्तार से पहले योगी के मंत्री का बड़ा दावा
सपा के कई विधायक जल्द BJP में होंगे शामिल, कैबिनेट विस्तार से पहले योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Anupama Spoiler: पिता को छोड़ अंश को चुनेगी प्रार्थना, पराग और रजनी को साथ देख उड़ेंगे अनुपमा के होश
पिता को छोड़ अंश को चुनेगी प्रार्थना, पराग और रजनी को साथ देख उड़ेंगे अनुपमा के होश
IND VS NZ: ‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा
‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा

वीडियोज

Rajasthan के दौसा में लगी भीषण आग, फर्नीचर की दुकान जलकर खाक | Fire News | Breaking
Sansani:The लॉरेन्स बिश्नोई FEAR FILES! | Crime | Delhi News
Delhi : सावधान! कालिंदी कुंज में कुत्तों के हमले से गई नौजवान की जान | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: 2026 में मुस्लिम CM..बंगाल में बड़ा उलटफेर? वरिष्ठ पत्रकार का विश्लेषण | BJP Vs TMC
Bharat ki Baat: RJD में 'दही-चूड़ा' पॉलिटिक्स! Lalu Yadav के एक कदम ने सबको चौंकाया! | Tejpratap

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Protest: ईरान-अमेरिका में होगा युद्ध! ट्रंप की धमकी से बेपरवाह तेहरान, कहा- पड़ोसी देशों में US सैन्य ठिकानों को निशाना बनाएंगे
ईरान-अमेरिका में होगा युद्ध! ट्रंप की धमकी से बेपरवाह तेहरान, कहा- पड़ोसी देशों में US सैन्य ठिकानों को निशाना बनाएंगे
सपा के कई विधायक जल्द BJP में होंगे शामिल, कैबिनेट विस्तार से पहले योगी के मंत्री का बड़ा दावा
सपा के कई विधायक जल्द BJP में होंगे शामिल, कैबिनेट विस्तार से पहले योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Anupama Spoiler: पिता को छोड़ अंश को चुनेगी प्रार्थना, पराग और रजनी को साथ देख उड़ेंगे अनुपमा के होश
पिता को छोड़ अंश को चुनेगी प्रार्थना, पराग और रजनी को साथ देख उड़ेंगे अनुपमा के होश
IND VS NZ: ‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा
‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा
सर्दियों में नाखून हो जाते हैं कमजोर? अपनाएं ये आसान नेल केयर टिप्स
सर्दियों में नाखून हो जाते हैं कमजोर? अपनाएं ये आसान नेल केयर टिप्स
अब मिसाइल और ड्रोन से लड़ी जाती है वॉर, फिर थल सेना की क्यों होती है जरूरत?
अब मिसाइल और ड्रोन से लड़ी जाती है वॉर, फिर थल सेना की क्यों होती है जरूरत?
धूप न मिलने का सीधा असर हड्डियों पर, दिखें ये लक्षण तो रहें सावधान
धूप न मिलने का सीधा असर हड्डियों पर, दिखें ये लक्षण तो रहें सावधान
ठंड से कुड़कुड़ा रही दिल्ली, इस सीजन की सबसे सर्द सुबह आज, तापमान सुनकर ही कांप जाएंगे आप
ठंड से कुड़कुड़ा रही दिल्ली, इस सीजन की सबसे सर्द सुबह आज, तापमान सुनकर ही कांप जाएंगे आप
Embed widget