एक्सप्लोरर

Gujarat News: गुजरात के गिर राष्ट्रीय उद्यान से तीन लोग गिरफ्तार, अवैध रूप से घुस कर शेरों का कर रहे थे पीछा

Junagadh News: गिर राष्ट्रीय उद्यान में अवैध रूप से प्रवेश करने के बाद कथित तौर पर अपने वाहन से शेरों का पीछा करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है वहीं अन्य की तलाश जारी है.

Gir National Park: गुजरात के जूनागढ़ में वन विभाग ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और गिर राष्ट्रीय उद्यान में अवैध रूप से प्रवेश करने के बाद कथित तौर पर अपने वाहन से शेरों का पीछा करने के आरोप में तीन अन्य की तलाश कर रहा है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. जूनागढ़ सर्कल के मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) आराधना साहू ने आईएएनएस को बताया कि करीब 10-12 दिन पहले वन विभाग के संज्ञान में एक वीडियो आया, जिसमें युवकों को शाम के समय शेरों का पीछा करते हुए देखा जा सकता है, जबकि किसी को अभयारण्य में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है.

वन विभाग के अधिकारियों ने पाया कि युवक अवैध रूप से ससन गिर में घुसे थे और उन्होंने तलाला रेंज में शेरों का पीछा किया था. वन विभाग ने वीडियो क्लिप का संज्ञान लिया और उनकी तलाश शुरू की. तीन आरोपियों का पता लगाने के बाद वन विभाग ने उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया, जिसके बाद उन्हें वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया.

तीनों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. साहू ने कहा कि तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

वहीं गुजरात के मोराबी जिले के वांकानेर तालुका के गरिदा गांव के पास एनएच-27 पर गुरुवार देर रात एक अज्ञात भारी वाहन ने कथित तौर पर एक तेंदुए को कुचल दिया, यह घटना निर्माणाधीन हीरासर हवाईअड्डे के पास की है. घटना से कुछ ही घंटों पहले वन विभाग ने दिन में वांकानेर के बाहरी इलाके गढ़िया विडी में एक अन्य तेंदुए को बचाया था. मोरबी प्रादेशिक वन प्रभाग के उप वन संरक्षक (डीसीएफ) चिराग अमीन ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा था कि तेंदुआ किसी भारी वाहन के नीचे आ गया जिससे कुचलकर उसकी मौत हो गई. 

इसे भी पढ़ें:

Gujarat News: नेशनल हाईवे पर भारी वाहन के नीचे आकर कुचला तेंदुआ, मौके पर ही मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget