एक्सप्लोरर

Gujarat IAS Transfer: गुजरात में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 IAS अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

Gujarat IAS Transfer News: गुजरात सरकार ने 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. वडोदरा नगर आयुक्त दिलीप कुमार राणा को गांधीनगर में उच्च शिक्षा आयुक्त नियुक्त किया गया है.

Gujarat IAS Transfer List: गुजरात सरकार ने 9 अप्रैल, बुधवार को प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल किया. भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 16 अधिकारियों का तबादला करते हुए सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. इस फेरबदल में कई बड़े अधिकारियों के नाम हैं जिनमें वडोदरा (Vadodra) के नगर आयुक्त दिलीप कुमार राणा (Dilip Kumar Rana) का नाम भी शामिल है.

साल 2007 बैच के वरिष्ठ अधिकारी राणा को गांधीनगर में उच्च शिक्षा आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है. उनकी जगह अरुण महेश बाबू (Arun Mahesh Babu) को वडोदरा का नया नगर आयुक्त बनाया गया है. बाबू वर्तमान में मेहसाणा में उत्तर गुजरात विज कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं.

फेरबदल में इन अधिकारियों के नाम भी शामिल
इसके अलावा गांधीनगर में मत्स्यपालन निदेशक के रूप में कार्यरत एन के मीना (N K Meena) को भावनगर (Bhavnagar) का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है. गुजरात इंफॉर्मेटिक्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक तुषार वाई भट्ट को पाटन (Patan) जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. भावनगर के जिलाधिकारी के रूप में मनीष कुमार (Manish Kumar) की नियुक्ति की गई है, जो वर्तमान में गुजरात आजीविका संवर्धन कंपनी के प्रबंध निदेशक हैं.

महीसागर (Mahisagar) की जिलाधिकारी नेहा कुमारी (Neha Kumari) का तबादला कर उन्हें गुजरात राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स मिशन का मिशन निदेशक बनाया गया है. उनकी जगह अर्पित सागर (Arpit Sagar) को महीसागर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. अर्पित इससे पहले वडोदरा में उप निगम आयुक्त के पद पर तैनात थे.

2016 बैच की आईएएस अधिकारी शालिनी दुहान (Shalini Duhan), जो अब तक शहरी विकास विभाग में संयुक्त सचिव थीं, उन्हें डांग जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल से राज्य में शासन की संरचना को और मजबूत बनाने की दिशा में कदम माना जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget