एक्सप्लोरर

Gujarat Hooch Tragedy: शराब कांड में चौतरफा घिरी बीजेपी, विपक्ष ने जमकर साधा निशाना, गृह मंत्री से मांगा इस्तीफा

Gujarat Liquor: गुजरात में जहरीली शराब कांड को लेकर विपक्ष ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. विपक्ष ने गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी से इस्तीफे की मांग की है.

Gujarat Liquor News: बोटाद-अहमदाबाद शराब त्रासदी में मरने वालों की संख्या 41 हो चुकी है. विपक्षी दलों ने राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी के इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ बीजेपी शराबबंदी अधिनियम को सख्ती से लागू करने में विफल रही है. आम आदमी पार्टी (आप) के गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने बोटाद के रोजिड गांव का दौरा किया, जहां कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत हो गई थी. इटालिया ने मृतकों के परिवारों से मुलाकात की और सांघवी के इस्तीफे की मांग को लेकर बोटाद में बीजेपी जिला कार्यालय के बाहर धरना भी दिया.

क्या बोले आप के गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया? 
इटालिया ने कहा, “बरवाला तालुका के लोगों ने मुझसे कहा कि यहां तैनात किसी भी ईमानदार पुलिस अधिकारी का जल्द ही तबादला कर दिया जाएगा. जब सत्ता में बैठे लोग अपने स्वार्थ के लिए कानून-व्यवस्था को कमजोर करने लगेंगे तो आम आदमी कैसे सुरक्षित महसूस करेगा? कहा जाता है कि गुजरात में शराबबंदी के बावजूद हर साल 10,000 करोड़ रुपये की शराब बिकती है. यह सारा पैसा कहां जा रहा है.”

Gujarat Hooch Tragedy: गुजरात के सरकारी अस्पताल में इलाज कराने आए 13 मरीज भागे, कांग्रेस ने लगाए ये आरोप

क्या बोले गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर?
गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने जहरीली शराब पीड़ितों से मुलाकात के बाद भावनगर में प्रेस कांफ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा, गुजरात के गांवों में ट्रक, ट्रैक्टर, चारपहिया, मोटरसाइकिल और साइकिल से शराब लाई जा रही है. मैं गुजरात के 'सुपर सीएम' सीआर पाटिल को अपने साथ इन गांवों का दौरा करने के लिए आमंत्रित करता हूं जहां टैंकरों में शराब लाई जा रही है. मैं आपको पुलिस की मदद से शराब के थोक कारोबार में शामिल लोगों के नाम भी बताऊंगा.”

NSUI ने फूंका संघवी का पुतला
इस बीच, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद में संघवी का पुतला फूंका, उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की. भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) के सदस्यों ने गुजरात यूनिवर्सिटी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. बाद में बुधवार शाम को, विपक्ष के नेता सुखराम राठवा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा जिसमें जहर त्रासदी पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की गई.

क्या बोले गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जिग्नेश मेवाणी?
गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जिग्नेश मेवाणी ने भी राज्य सरकार की आलोचना करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और मौतों को "रासायनिक विषाक्तता" के कारण बताया. “जो लोग इस जहरीली शराब की त्रासदी को रासायनिक जहर की घटना बता रहे हैं, वे मृतक के परिवारों का अपमान कर रहे हैं. वे सोचते हैं कि गुजरात के लोग मूर्ख हैं, ”मेवाणी ने कहा.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Corona Update: गुजरात में सामने आए कोरोना संक्रमण के 979 नए मामले, जानें- अहमदाबाद का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget