एक्सप्लोरर

Gujarat News: भुज में साम्प्रदायिक तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात, कुछ ही दूरी पर होना है पीएम मोदी का कार्यक्रम

Kutch News: भुज शहर के समीप माधापुर गांव में बीती शाम हुए साम्प्रदायिक तनाव के बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. यहीं कुछ दूरी पर पीएम मोदी का एक कार्यक्रम भी होना है.

Gujarat News: गुजरात के कच्छ (Kutch) जिले में भुज शहर के समीप माधापुर गांव में शुक्रवार शाम को साम्प्रदायिक तनाव के बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. गौरतलब है कि माधापुर भूकंप पीड़ितों की याद में बनाए गए ‘स्मृति वन’ स्मारक से महज चार किलोमीटर दूर स्थित है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को इस स्मारक का उद्घाटन करेंगे.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक समुदाय के सदस्यों ने दूसरे समुदाय पर हमला किया और उनकी दुकानें और प्रार्थना स्थल में तोड़फोड की. उन्होंने बताया कि भुज के बाहरी इलाके में माधापुर का रबारी समुदाय परेश रबारी नामक एक युवक की हत्या को लेकर आक्रोशित था. उन्होंने बताया कि रबारी की एक झगड़े में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी. सूत्रों ने बताया कि युवक के अंतिम संस्कार से लौटते वक्त गुस्साई भीड़ ने दुकानों तथा एक प्रार्थना स्थल में तोड़फोड़ की. हालांकि, जल्द ही हालात काबू में कर लिए गए. कच्छ-पश्चिम के पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह ने कहा, ‘‘स्थिति नियंत्रण में है. हम इस वक्त ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दे सकते.’’

Gujarat Politics: गुजरात बीजेपी अध्यक्ष ने 'चीनी उत्पादों' से की केजरीवाल के चुनावी वादों की तुलना, कही ये बात

इलाके में भारी बल की तैनाती

माधापुर पुलिस थाने के निरीक्षक करणसिंह विहोल ने कहा, ‘‘हमने शुक्रवार शाम को सुलेमान सना को पकड़ लिया और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा. आरोपी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद से स्थिति शांतिपूर्ण है.’’ विहोल ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में प्रादेशिक रिजर्व पुलिस (एसआरपी), त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) और स्थानीय पुलिस को तैनात किया गया है.

रबारी समुदाय के लोगों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया था और आरोपी की गिरफ्तारी होने तक परेश के शव को लेने से इनकार कर दिया था. सना को हिरासत में लिए जाने के बाद उन्होंने शव ले लिया था. शुक्रवार शाम को परेश के अंतिम संस्कार से लौटते समय आक्रोशित भीड़ ने दुकानों और उपासनास्थल में तोड़फोड़ की. मृतक के भाई ने शुक्रवार दोपहर को माधापुर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

Ahmedabad: इन आदतों की वजह से पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, चालाकी से दिया आत्महत्या का रूप, ऐसे हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget