एक्सप्लोरर

Gujarat Politics: गुजरात बीजेपी अध्यक्ष ने 'चीनी उत्पादों' से की केजरीवाल के चुनावी वादों की तुलना, कही ये बात

Gujarat Assembly Election: गुजरात के बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने सीएम केजरीवाल पर निशाना साधा है. सीआर पाटिल ने केजरीवाल के चुनावी वादे की तुलना चीनी उत्पाद से की है.

Gujarat BJP: गुजरात में आप प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के चुनावी वादों की तुलना चीनी उत्पादों से करते हुए, राज्य बीजेपी प्रमुख सी आर पाटिल ने शुक्रवार को लोगों को उनके झांसे में नहीं पड़ने की चेतावनी दी. साथ ही कहा उन्हें बाद में पछताना पड़ेगा. यहां एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद कपड़ा व्यापारियों और उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए पाटिल ने कहा, "पिछले कुछ दिनों से एक व्यक्ति गुजरात का दौरा कर रहा है और मुफ्त बिजली 10 लाख नौकरियां देने का वादा कर रहा है, लेकिन इस तरह के वादों से प्रभावित ना हों, यह चीनी उत्पाद की तरह है. यदि आप उनके मुफ्त वादों से प्रभावित होते हैं, तो चीनी उत्पादों के साथ अपने अनुभव को याद करें जहां आपको धोखा मिला."

बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कही ये बात
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल 600 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा कर रहे हैं, लेकिन राजस्व के बिना बिजली संयंत्र कैसे संचालित होंगे. पाटिल ने दावा किया कि बीजेपी सरकार के तहत गुजरात देश में सबसे ज्यादा रोजगार पैदा कर रहा है. बीजेपी के सुशासन का उदाहरण देते हुए पाटिल ने कहा कि सूरत नगर निगम बंगलों को सिर्फ 407 रुपये प्रति वर्ष पानी की आपूर्ति कर रहा है, यानी प्रति दिन प्रति बंगला सिर्फ 1.10 रुपये प्रति दिन चार्ज कर रहा है. उन्होंने दावा किया कि इससे बेहतर सेवा नहीं हो सकती.

Ahmedabad News: अहमदाबाद में धोखाधड़ी के आरोप में बिल्डर गिरफ्तार, फर्जी अपार्टमेंट स्कीम के जरिए ठगने का आरोप

सीआर पाटिल ने लोगों को याद दिलाई ये बात
उन्होंने उद्योगपतियों और निवेशकों को महाराष्ट्र सरकार द्वारा किए गए वादे के बारे में याद दिलाया, जब उन्होंने गुजरात सीमा से सटे नवापुर क्षेत्र में निवेश करने पर एक रुपये का बिजली शुल्क देने का वादा किया था, तो कई उद्योगपतियों और निवेशकों ने भूमि और मशीनरी में निवेश किया, लेकिन बिजली की आपूर्ति कभी भी उनकी इकाइयों तक नहीं पहुंची. पाटिल ने चेतावनी दी, "इस तरह के वादों से प्रभावित होने से पहले इस तरह के अनुभव को मत भूलना."

ये भी पढ़ें:

Gujarat SET 2022: गुजरात राज्य पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी, इस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, ये है लास्ट डेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget