एक्सप्लोरर

Gujarat News: CM के कार्यक्रम में झपकी लेना अफसर को पड़ा भारी, सस्पेंड हुए भुज नगरपालिका के अधिकारी

Gujarat News: मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल के सामने झपकी लेने वाले अधिकारी जिगर पटेल को राज्य के शहरी विकास और शहरी आवास विभाग ने शनिवार शाम को निलंबन का आदेश जारी कर दिया.

Gujarat CM Bhupendra Patel Bhuj visit: अभी तक आपने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) की सभा में सोने वाले रक्षा मंत्री को गोले से उड़ा देने की खबर सुनी होगी. लेकिन, अब इसकी परछाई लोकतांत्रिक भारत (Democratic India) में भी देखने को मिलने लगी है. गुजरात (Gujarat) के कच्छ जिले में भुज नगरपालिका के मुख्य अधिकारी को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) की मौजूदगी वाले एक कार्यक्रम के दौरान झपकी लेने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

इस नियम के तहत हुई कार्रवाई

सीएम भूपेंद्र भाई पटेल के सामने झपकी लेने वाले अधिकारी जिगर पटेल को राज्य के शहरी विकास और शहरी आवास विभाग ने शनिवार शाम को निलंबित कर दिया. दरअसल, भुज में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पटेल सोते हुए दिखे थे. पटेल के सोने का फुटेज सामने आने के बाद इसे घोर लापरवाही और कर्तव्य के प्रति समर्पण की कमी मानते हुए उन्हें निलंबित करने का आदेश गुजरात सिविल सेवा (अनुशासन और अपील) नियमावली, 1971 के नियम 5 (1) (ए) के तहत जारी कर दिया गया. गौरतलब है कि ये फैसला ऐसे वक्त में लिया गया है, जब देश की संसद से लेकर विधानसभा तक में मंत्री से लेकर सांसद और विधायक आए दिन सोते नजर आते हैं. 

निलंबन को बताया जा रहा जायज

विभाग के अधिकारी ने बताया कि उनके आचरण और चूक के कारण अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पटेल ने कच्छ में भूकंप प्रभावित लगभग 14,000 लोगों के पुनर्वास के लिए आवास के स्वामित्व के दस्तावेज वितरित किए. इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया था कि 2001 के भूकंप के बाद बहुत बड़े पैमाने पर प्रभावित लोगों का पुनर्वास किया गया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में कच्छ अनेक कठिनाइयों से निकलकर विकास पथ में अग्रणी बना है. इसके साथ ही उन्होंने जोड़ा कि प्रधानमंत्री का भी कच्छ से गहरा लगाव है. 

ये भी पढ़ें- Ram Mandir: CM भूपेंद्र पटेल का दावा- 'राम मंदिर का श्रेय पीएम मोदी और अमित शाह को दिया...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget