एक्सप्लोरर

Gujarat Gaurav Yatra: जेपी नड्डा ने 'गुजरात गौरव यात्रा' को दिखाई हरी झंडी, इन पांच अलग-अलग धार्मिक स्थलों से होगी रवाना

Gujarat Assembly Election: गुजरात चुनाव को लेकर बीजेपी तैयारी में जुट गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात में 'गुजरात गौरव यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है.

BJP Gujarat Gaurav Yatra: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 'गुजरात गौरव यात्रा' को हरी झंडी दिखा दी है. बीजेपी गुजरात में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान को धार देने और आमजन तक पहुंच बनाने के वास्ते बुधवार से राज्य में अलग-अलग मार्गों से इस यात्रा को निकालेगी. यह गौरव यात्रा 144 विधानसभाओं में नौ दिनों तक चलेगी. इस अवसर पर जेपी नड्डा के साथ गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, गुजरात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल, राज्य महामंत्री रजनी पटेल समेत कई नेता मौजूद थे.

कहां-कहां जाएगी 'गुजरात गौरव यात्रा'?
बीजेपी सूत्रों के मुताबिक 'गुजरात गौरव यात्रा' गुजरात के पांच अलग-अलग धार्मिक स्थलों से रवाना की जाएगी और यह यात्रा राज्य की 182 विधानसभा सीटों में 144 सीटों से होकर गुजरेगी. पार्टी नेताओं के मुताबिक पहली दो यात्राएं मेहसाणा जिले के बहुचराजी से कच्छ जिले के माता नो मढ़ तक जाएगी. बहुचारजी में विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर है. दूसरी यात्रा द्वारका से पोरबंदर तक निकलेगी. इन दोनों यात्राओं को नड्डा हरी झंडी दिखाएंगे. तीसरी यात्रा अहमदाबाद जिले के जंजरका से अहमदाबाद के सोमनाथ तक जाएगी जबकि चौथी यात्रा नवसारी जिले के उनई से दक्षिण गुजरात के खेड़ा जिले स्थित फगवेल तक जाएगी. पांचवीं यात्रा उनई से अंबाजी तक जाएगी.

अमित शाह भी दिखा सकते हैं हरी झंडी
पार्टी के एक नेता ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इनमें से कुछ यात्राओं को हरी झंडी दिखा सकते हैं जबकि केंद्रीय मंत्री और गुजरात के प्रभारी भूपेंद्र यादव, पीयूष गोयल मनसुख मांडविया, पुरुषोत्तम रुपाला सहित कई अन्य केंद्रीय मंत्री इन यात्राओं में शामिल होंगे. इन यात्राओं में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी शामिल होने की संभावना है.

गुजरात में पहली 'गौरव यात्रा'
उल्लेखनीय है कि पहली ‘गौरव यात्रा’ साल 2002 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव से पहले और सांप्रदायिक दंगों के बाद निकाली थी. दूसरी गौरव यात्रा वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले आयोजित की गई थी. बीजेपी ने 2002 में राज्य की कुल 182 विधानसभा सीटों में से 127 पर जीत हासिल की थी. वहीं, 2017 के चुनावों में उसे 99 सीटों पर विजय मिली थी, जबकि विपक्षी दल कांग्रेस को 77 सीटें प्राप्त हुई थीं.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात पहुंचे जेपी नड्डा ने मंच से लोगों को किया संबोधित, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

Shashi Tharoor Gujarat Visit: आज गुजरात आएंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर, करेंगे चुनाव प्रचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर की बिजली होगी और सस्ती, सरकार देने जा रही 1 हजार करोड़ की सब्सिडी, बस करना होगा ये काम
घर की बिजली होगी और सस्ती, सरकार देने जा रही 1 हजार करोड़ की सब्सिडी, बस करना होगा ये काम
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
TMC से बगावत के बाद यूसुफ पठान को गुजरात में राहत, 20 करोड़ की जमीन का मामला सुलझा
TMC से बगावत के बाद यूसुफ पठान को गुजरात में राहत, 20 करोड़ की जमीन का मामला सुलझा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget