एक्सप्लोरर

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात पहुंचे जेपी नड्डा ने मंच से लोगों को किया संबोधित, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

JP Nadda in Gujarat: गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने 'गुजरात गौरव यात्रा' निकालने का फैसला किया है. इसी सिलसिले में आज जेपी नड्डा गुजरात आए हुए हैं.

Gujarat Gaurav Yatra: गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. बीजेपी आज से गुजरात गौरव यात्रा (Gujarat Gaurav Yatra) के जरिए चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी. यह गौरव यात्रा 144 विधानसभाओं में नौ दिनों तक चलेगी. गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ‘गुजरात गौरव यात्रा’ निकालने की तैयारी में हैं. इसी सिलसिले में आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुजरात दौरे (JP Nadda Gujarat Visit) पर आए हुए हैं. आज जेपी नड्डा गुजरात में ‘गुजरात गौरव यात्रा’ को हरी झंडी दिखायेंगे. जेपी नड्डा इस वक्त मंच से लोगों को संबोधित कर रहे हैं.

क्या बोले जेपी नड्डा?
जेपी नड्डा ने कहा कि, मैं आप लोगो से बात कहने आया हूं, मैं गौरव यात्रा का प्रारम्भ करूंगा. गौरव यात्रा हमारे आदिवासी भाइयों को समर्पित होगी. ये गौरव यात्रा सिर्फ गुजरात की गौरव यात्रा नहीं है ये भारत की गौरव यात्रा है. गुजरात ने बहुत नेता दिया, अगर हम सरदार पटेल को याद करें तो वो गुजरात से थे. ये हमारा सौभाग्य है. उन्होंने कहा, गुजरात के एक-एक व्यक्ति को अपने आपको इस यात्रा में शामिल करना है.  

जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
जेपी नड्डा ने मंच से कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी ने भाई को भाई से लड़ाया, "रूपला जी" ने जो आपसे बात कही ये सही है. मैं आप लोगों को बताना चाहता हूं, आज कोरोना की लड़ाई सबसे बड़ी लड़ाई थी अमेरिका में आज भी सब मास्क लगाए हुए दिखते हैं, लेकिन यहां (भारत) आप लोग के ऊपर कोई मास्क नहीं है, क्योंकि ये पीएम मोदी ने किया है. पीएम मोदी ने 9 महीने के अंदर दो दो वैक्सीन बना के दी. ये सरकार लोगों के दुःख दर्द को समझने वाली सरकार है.

नड्डा ने कहा, "कांग्रेस ने भाई को भाई से लड़ाया, इलाके को इलाके से लड़ाया, जहां पानी चाहिए था वहां पानी नहीं दिया, विकास की यात्रा को अटकाया, भटकाया, लटकाया. आज ये खुद लटके और भटके हुए हैं." महात्मा गांधी को याद करें तो गुजरात की धरती याद आती है, सरदार पटेल को याद करें, जिन्होंने भारत को एकता के सूत्र में बांधा, तो गुजरात की धरती को याद करते हैं. भारत को आधुनिक भारत बनाते हुए दुनिया के नक्शे पर खड़ा करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Politics: 'सरदार सरोवर परियोजना का राजनीतिक लाभ उठा रही बीजेपी', गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री का आरोप

Shashi Tharoor Gujarat Visit: आज गुजरात आएंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर, करेंगे चुनाव प्रचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Embed widget