एक्सप्लोरर

Gujarat Election Results 2022: जहां-जहां PM ने किया कैंपेन वहां दिखी मोदी लहर, BJP ने जीत लीं इतनी प्रतिशत सीटें

Gujarat Election Results: गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम 8 दिसंबर को आ गए. इसमें में बीजेपी को बहुमत मिला है. गुजरात विधानसभा चुनाव में पीएम ने 52 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया था.

Gujarat Election Results: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत हासिल की है. बीजेपी (BJP) ने अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इस बार बहुमत के आंकड़े से कहीं अधिक सीट जीती है. इस जीत के पीछे का कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के धुआंधार चुनाव प्रचार को जाता है. पीएम नरेंद्र मोदी ने जिन विधानसभा क्षेत्रों में अपनी रैलियां की हैं उनमें से अधिकांश सीटों पर बीजेपी को फायदा मिला है. पीएम मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में रैली के साथ साथ रोड शो भी किए. जिसका असर चुनाव परिणाम में मिला है. 

 52 विधानसभा सीटों पर किया प्रचार

पीएम नरेंद्र मोदी ने 6 नवंबर को चुनाव प्रचार की शुरुआत की और 2 दिसंबर तक पूरे गुजरात में धुआंधार चुनाव प्रचार किया. जिसमें उन्होंने रैली और रोड शो किए. गुजरात के 33 जिलों में से 25 जिलों में पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार किया था. गुजरात विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी ने 32 रैलियां और 4 रोड शो किए. इसके अलावा पीएम ने सोमनाथ, औघड़ नाथ और भद्रकाली मंदिर में पूजा भी की. इन रैली, रोड शो और मंदिर में पूजा के जरिये पीएम मोदी ने 52 विधानसभा सीटों पर प्रचार किया. इन 52 सीटों में से बीजेपी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में 35 पर जीत हासिल की थी, जबकि 17 सीटों पर उसे हार का सामना करना पड़ा था. इन 17 सीटों में से कांग्रेस को 16 पर जीत मिली थी, जबकि एक सीट पर बीटीपी जीती थी. 

क्या रहा 2022 का नतीजा

पीएम नरेंद्र मोदी ने इस विधानसभा चुनाव में जहां रैली और रोड शो किए उनमें से 88 फीसदी सीटों पर बीजेपी को जीत हासिल हुई है. पीएम ने 52 सीटों पर प्रचार किया था, जिनमें से बीजेपी को 46 सीट पर जीत हासिल हुई है, जबकि 5 पर कांग्रेस और एक पर आम आदमी पार्टी को जीत हासिल हुई है. गौरतलब है कि चुनाव की घोषणा से पहले तक इस साल पीएम मोदी 12 बार गुजरात का दौरा कर चुके थे. जिनमें से 11 मार्च को पहली बार गुजरात का दौरा किया था. इन 12 गुजरात दौरे में से पीएम मोदी 21 दिन गुजरात में ठहरे. अगर देखा जाए तो 235 दिनों में हर 11वें दिन पीएम मोदी गुजरात में ठहरे थे.

ये भी पढ़ें

Gujarat Election Result: नाक की लड़ाई बनी इस सीट पर फिर कांग्रेस का कब्जा, कड़ी टक्कर के बावजूद मारी बाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget