एक्सप्लोरर

Gujarat Election Result: नाक की लड़ाई बनी इस सीट पर फिर कांग्रेस का कब्जा, कड़ी टक्कर के बावजूद मारी बाजी

Gujarat Election Results 2022: इस सीट पर कांग्रेस के मौजूदा विधायक शैलेष परमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के नरेशभाई व्यास को 13,525 वोटों के अंतर से हराया है.

Gujarat Election 2022: अहमदाबाद शहर की मुस्लिम और दलित बहुल आबादी वाली दाणीलीमडा विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी और एआईएमआईएम के वोट काटने और बीजेपी से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है. इस सीट पर कांग्रेस के मौजूदा विधायक शैलेष परमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के नरेशभाई व्यास को 13,525 वोटों के अंतर से हराया है. राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को आए परिणाम में परमार को 68,906 जबकि व्यास को 55,381 वोट मिले हैं. वहीं आप प्रत्याशी सोमा कपाड़िया को 22,934 और एआईएमआईएम की कौशिका परमार को 2,464 वोट मिले हैं.

बीजेपी-कांग्रेस के लिए नाक की लड़ाई बन गई थी दाणीलीमडा सीट
दाणीलीमडा सीट कांग्रेस और बीजेरी की नाक की लड़ाई के कारण बेहद खास हो गई थी और बीजेपी ने इस पर जीत हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी थी. 2012 के परिसीमन में गठित इस सीट पर अभी तक बीजेपी को एकबार भी जीत नहीं मिली है. आम आदमी पार्टी के चुनाव मैदान में उतरने से त्रिकोणीय मुकाबला होने के बावजूद कांग्रेस दाणीलीमडा सीट जीतने में सफल रही.

एक बार फिर प्रचंड जीत की ओर अग्रसर बीजेपी
गुजरात में बीजेपी एक बार फिर प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है. शाम सवा पांच बजे तक के रुझानों की बात करें तो चुनाव आयोग के मुताबिक गुजरात में बीजेपी 124 सीटें जीत चुकी है जबकि  32 सीटों पर वह आगे चल रही है. वहीं सीटें जीतने में दूसरे नंबर पर कांग्रेस रही. ताजा अपडेट के मुताबिक कांग्रेस पार्टी 11 सीटें जीत चुकी है और 6 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं इस बार गुजरात में अपनी पूरी ताकत झोंकने वाली आम आदमी पार्टी अब तक 4 सीटें जीत पाई है और एक सीट पर आगे चल रही है.

यह भी पढ़ें:

Gujarat Election Result: गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष बोले- 'AAP और असदुद्दीन ओवैसी ने हमारा वोट काटा'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget