एक्सप्लोरर

भारत के इस राज्य में आया भूकंप, सुबह-सुबह हिली धरती, घरों से बाहर भागे लोग

Gujarat Earthquake: गुजरात के नवसारी जिले में आज (2 अप्रैल) की सुबह भूकंप दर्ज किया गया. गांधीनगर स्थित भूकंपीय अनुसंधान संस्थान ने बताया कि यह भकंपर 3.4 तीव्रता से आया था.

दक्षिण गुजरात के नवसारी जिले में गुरुवार (2 अप्रैल) सुबह 3.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. इसकी जानकारी भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने दी. गांधीनगर स्थित इस संस्थान ने बताया कि भूकंप सुबह 5 बजकर 27 मिनट पर आया और इसका केंद्र वांसदा से 22 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में स्थित था.

पिछले 200 साल में आ चुके 9 बड़े भूकंप

स्थानीय अधिकारियों ने भी बताया कि भूकंप से संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ और न ही किसी के हताहत होने की कोई खबर है. गुजरात भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जीएसडीएमए) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले 200 सालों में यहां नौ बड़े भूकंप आ चुके हैं.

जीएसडीएमए के अनुसार, 2001 का कच्छ भूकंप पिछली दो शताब्दियों में भारत में आया तीसरा सबसे बड़ा और दूसरा सबसे विनाशकारी भूकंप था. गुजरात के कच्छ जिले के भाचाऊ के पास 26 जनवरी 2001 को 6.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसने पूरे राज्य को प्रभावित किया था. इस भूकंप में 13,800 लोगों की जान गई थी और 1.67 लाख लोग घायल हुए थे. 

सूरत: 'अश्लील' वीडियो सामने आने के बाद जैन मुनि के खिलाफ शिकायत, महिलाएं पहुंचीं पुलिस के पास

त्रासदी के बाद सरकार ने आपदा प्रबंधन को किया था मजबूत

इस हादसे में लाखों घर पूरी तरह से तबाह हो गए थे. वहीं भुज, भाचाऊ, अंजार और गांधीधाम जैसे शहरों में भारी तबाही देखने को मिली, जहां कई इलाकों में 70 से 90 प्रतिशत तक इमारतें गिर गई थीं. नुकसान इतना ज्यादा इसलिए हुआ क्योंकि भूकंप का केंद्र जमीन के काफी करीब था. इस त्रासदी के बाद सरकार ने आपदा प्रबंधन को मजबूत किया और गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जैसी संस्थाओं को सशक्त बनाते हुए भूकंपरोधी निर्माण नियमों को सख्ती से लागू किया, ताकि भविष्य में ऐसी आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके.

राजकोट: खेलते-खेलते स्विमिंग पूल में डूबे सगे भाई-बहन, माता-पिता कर रहे थे बिल्डिंग की सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Valsad News: वलसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
लसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
PM Modi News: प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget