एक्सप्लोरर

Deendayal Port: गुजरात में दीनदयाल बंदरगाह पर कंटेनर टर्मिनल के विकास को मिली मंजूरी, जानें- कितना आएगा खर्च?

Gujarat News: मंत्रिमंडल ने गुजरात में टूना-टेकरा, दीनदयाल बंदरगाह पर कंटेनर टर्मिनल विकसित करने की परियोजना को मंजूरी दी है. इस परियोजना का विकास सार्वजनिक निजी भागीदारी के तहत किया जाएगा.

Deendayal Port: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को गुजरात में टूना-टेकरा, दीनदयाल बंदरगाह पर कंटेनर टर्मिनल विकसित करने की परियोजना को मंजूरी दी. इस परियोजना का विकास सार्वजनिक निजी भागीदारी के तहत किया जाएगा. एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि 4,243.64 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत रियायती (परियोजना का विकास करने वाली इकाई) की तरफ से होगी और 296.20 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से सामान्य उपयोगकर्ता सुविधाओं का विकास किया जाएगा.

क्या बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर?
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि रियायत अवधि के दौरान रियायती को एप्रोच चैनल, बर्थ पॉकेट और टर्निंग सर्कल को गहरा/चौड़ा करके 18 मीटर तक के जहाजों को संभालने की अनुमति होगी. दीनदयाल बंदरगाह भारत के 12 प्रमुख बंदरगाहों में एक है और गुजरात में कच्छ की खाड़ी में पश्चिमी तट पर स्थित है.

बहुउद्देश्यीय कार्गो यातायात की जरूरतों को करेगा पूरा
परियोजना का विकास निजी विकासकर्ता द्वारा बीटीओ (बनाओ, चलाओ और सौंपो) आधार पर किया जाएगा और उसे एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के जरिये चुना जाएगा. रियायती परियोजना के डिजाइन, इंजीनियरिंग, वित्तपोषण, खरीद, कार्यान्वयन, संचालन, प्रबंधन और रखरखाव के लिए जिम्मेदार होगा. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, परियोजना के चालू होने पर यह टर्मिनल बहुउद्देश्यीय कार्गो यातायात में भविष्य की जरूरतों को पूरा करेगा.

ABP News C-Voter Survey: गुजरात चुनाव का ओपिनियन पोल, कांग्रेस और AAP से काफी आगे दिख रही बीजेपी, यहां जानें आंकड़ें

कितनी होगी इसकी लागत?
बयान में कहा गया कि कांडला की व्यावसायिक क्षमता बढ़ाने के अलावा इस परियोजना से अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे. इस परियोजना में संबद्ध सुविधाओं के साथ ही एक समय में चार जहाजों को संभालने के लिए एक अपतटीय बर्थिंग संरचना का निर्माण भी किया जाएगा. इसकी लागत 1,719.22 करोड़ रुपये होगी और क्षमता 183.3 लाख टन सालाना की होगी.

ये भी पढ़ें:

JP Nadda in Gujarat: गुजरात में जेपी नड्डा ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर कसा तंज, कांग्रेस पर वंशवाद का लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अहमदाबाद का मौसम: सूरत में बारिश का रेड अलर्ट, फैक्ट्रियां बंद
अहमदाबाद का मौसम: सूरत में बारिश का रेड अलर्ट, फैक्ट्रियां बंद
पति के ऑस्ट्रेलिया में होने का रचा ड्रामा, जामनगर में दफन मिला शव
पति के ऑस्ट्रेलिया में होने का रचा ड्रामा, जामनगर में दफन मिला शव
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget