एक्सप्लोरर

मंदिर के प्रीतिभोज में दलितों से जातिगत भेदभाव! बैठने के लिए दी अलग जगह, मौके पर पहुंची पुलिस

दलित समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि मंदिर से कुछ दूरी पर एक गांव के स्कूल में अनुसूचित जाति समुदाय के 120 सदस्यों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी.

Gujarat News: गुजरात के मेहसाणा जिले में एक गांव के अनुसूचित जाति के लोगों ने पाटीदार समुदाय द्वारा आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में प्रीतिभोज के दौरान जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया है जहां उनके लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई थी.

पाटीदार समुदाय के नेताओं ने इन आरोपों से इनकार किया है जबकि स्थानीय अधिकारी इस विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं.

जिला सामाजिक न्याय विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि रविवार और सोमवार को आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में आयोजित प्रीतिभोज की व्यवस्था पर विवाद के बाद दोनों समुदायों के सदस्यों के बीच बैठकें आयोजित की गईं.

भटारिया गांव के दलित समुदाय के सदस्यों ने दावा किया कि उन्हें पाटीदार समुदाय द्वारा उमिया माता और महादेव मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव' के अवसर पर आयोजित रात्रिभोज में अलग बैठने के लिए कहा गया था, जिसके बाद उन्होंने भोजन करने से इनकार कर दिया.

स्थानीय पुलिस को भी बुलाया गया 
दलित समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि मंदिर से कुछ दूरी पर एक गांव के स्कूल में अनुसूचित जाति समुदाय के 120 सदस्यों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी. पीड़ित समुदाय के लोगों ने उचित कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा. तनाव कम करने के लिए स्थानीय पुलिस को भी बुलाया गया है.

Gujarat News: विधायक पत्नी के साथ पीएम मोदी से मिले क्रिकेटर रवींद्र जडेजा, शेयर की तस्वीर

दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाली गांव की सरपंच विजयबेन परमार ने दावा किया कि उन्हें ग्राम पंचायत प्रमुख होने के बावजूद दावत के दौरान अन्य ग्रामीणों से अलग बैठने के लिए भी कहा गया था. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैं अपने समुदाय के साथ खड़ी हूं. हमारे साथ हुए दुर्व्यवहार के खिलाफ हम लड़ेंगे. हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते. ’’

स्थानीय कार्यकर्ता कांतिभाई नादिया ने दावा किया कि भटारिया गांव में दलितों के साथ अछूतों जैसा व्यवहार किया जा रहा है और महिला सदस्यों को गांव के आंगनवाड़ी केंद्रों में खाना बनाने की अनुमति नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल
SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल
गुजरात में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी की बढ़ीं मुश्किलें, गांधीनगर में FIR दर्ज
गुजरात में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी की बढ़ीं मुश्किलें, गांधीनगर में FIR दर्ज
अहमदाबाद: नवरात्रि से पहले IV विटामिन ड्रिप का क्रेज, हजारों खर्च कर रहे युवा
अहमदाबाद: नवरात्रि से पहले IV विटामिन ड्रिप का क्रेज, हजारों खर्च कर रहे युवा
गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसे में 7 की मौत, 20 से अधिक घायल
गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसे में 7 की मौत, 20 से अधिक घायल

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget