एक्सप्लोरर

Gujarat Election: गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस का वादा, सत्ता में आने पर मछुआरा समुदाय को मिलेगी ये ‘गारंटी’

Gujarat Congress Announcement: गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना है. इसको लेकर आज कांग्रेस ने मछुआरा समुदाय के लिए कई ‘गारंटियों’ की घोषणा की है. 

Gujarat Assembly Election: कांग्रेस ने गुजरात में सत्ता में आने पर पाकिस्तान की जेलों में बंद मछुआरों के परिवारों को तीन लाख रुपये की वित्तीय सहायता व 400 रुपये दैनिक भत्ता देने और जिन नौकाओं को पड़ोसी देश ने जब्त कर लिया है, उनके मालिकों को 50 लाख रुपये का पैकेज देने का शुक्रवार को वादा किया. कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाड़िया ने यहां संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की. उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाली सरकार रियायत खत्म करके और पाकिस्तान द्वारा हिरासत में लिए गए मछुआरों की रिहाई के लिए ठोस कदम नहीं उठाकर मछुआरा समुदाय के हितों के खिलाफ काम कर रही है.

कांग्रेस ने दी ये 'गारंटी'
नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में मछली पकड़ने वाली नौकाओं में इस्तेमाल होने वाले पेट्रोल और डीजल पर उच्च सब्सिडी प्रदान करने के अलावा, नौका निर्माण के लिए एक सहकारी प्रणाली भी स्थापित की जाएगी. साथ ही पारंपरिक रूप से मछली पकड़ने वाले समुदायों के लिए झींगा पालन और अंतर्देशीय जल निकायों में मछली पकड़ने को प्राथमिकता दी जाएगी. बीजेपी शासित गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं.

Surat Incidence: सूरत में बिना सुरक्षा बेल्ट लगाए 14वीं मंजिल पर काम कर रहे थे दो मजदूर, गिरकर हुई दर्दनाक मौत

लागु होगी 14 सूत्रीय संकल्प-गारंटी
मोढवाडिया ने कहा, “गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनते ही मछुआरा समुदाय के लिए 27 साल पहले लागू की गई योजनाओं को पुनर्जीवित किया जाएगा. इसके अलावा राज्य को दोबारा देश का मत्स्य केंद्र बनाने के वादे के साथ मछुआरों के लिए 14 सूत्रीय संकल्प-गारंटी लागू की जाएगी.” उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमाओं के पास से गिरफ्तार किए गए मछुआरों को 6-12 महीने में जेलों से रिहा कर दिया जाता था. लेकिन अब दो-तीन साल बाद भी उन्हें रिहा नहीं किया जा रहा है.

पाकिस्तानी जेलों से मछुआरों को रिहा कराने की होगी कोशिश
उन्होंने कहा, “कांग्रेस पाकिस्तानी जेलों से मछुआरों को रिहा कराने के प्रयास करेगी और ऐसे मछुआरों के परिवारों को 3 लाख रुपये का वित्तीय पैकेज व 400 रुपये दैनिक भत्ता प्रदान किया जाएगा. कांग्रेस सरकार पाकिस्तानी जेलों में जान गंवाने वाले मछुआरे के परिवार को 10 लाख रुपये का पैकेज भी देगी.” उन्होंने कहा कि पार्टी सत्ता में आने पर पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसी द्वारा जब्त की गई नौकाओं के मालिकों को 50 लाख रुपये का वित्तीय पैकेज भी देगी.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार मछली पकड़ने वाली नौकाओं के लिए प्रतिवर्ष 36,000 लीटर बिक्री कर मुक्त डीजल और 4,000 लीटर बिक्री कर मुक्त पेट्रोल देगी. साथ ही नए पेट्रोल इंजन के लिए 1 लाख रुपये की सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

Ahmedabad Court: गुजरात कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवानी को बड़ा झटका, 2016 के मामले में अदालत ने सुनाई ये सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
Embed widget