एक्सप्लोरर

गुजरात: बोटाद में नाबालिग की थाने में पिटाई के बाद पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज, जानें पूरा मामला

Gujarat Crime: गुजरात के बोटाद में 17 साल के नाबालिग को चोरी के संदेह में थाने के अंदर पीटने के आरोप में 4 पुलिसकर्मियों समेत पांच लोगों पर केस दर्ज हुआ. मामला गंभीर होने पर जांच के आदेश दिए गए.

गुजरात के बोटाद जिले में 17 साल के नाबालिग को चोरी के संदेह में अवैध हिरासत में लेकर थाने के अंदर पीटे जाने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद 4 पुलिसकर्मियों और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस घटना की गंभीरता को देखते हुए बोटाद पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए हैं.

प्राथमिकी के अनुसार 19 अगस्त को नाबालिग को चोरी के आरोप में हिरासत में लिया गया था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस थाने के भीतर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई. गंभीर चोट लगने के बाद पहले उसे बोटाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर अहमदाबाद स्थानांतरित किया गया था. अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में सहायक उपनिरीक्षक अजय राठौड़ और कांस्टेबल कौशिक जानी, योगेश सोलंकी और कुलदीप सिंह वाघेला शामिल हैं.

कानूनी कार्रवाई व धाराएं

पुलिस उपाधीक्षक महर्षि रावल ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 120 (1) स्वेच्छा से चोट पहुंचाने, 127 (8) गलत तरीके से बंधक बनाने और किशोर न्याय अधिनियम के तहत अवैध हिरासत का मामला दर्ज किया गया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, बोटाद शहर पुलिस थाने के इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है. पीड़ित के बयान भी लिए गए हैं, जिस आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है. 

शिकायतकर्ता की ओर से क्या आरोप लगे?

बता दें कि शिकायत नाबालिग के दादा ने दर्ज कराई है, जिनका आरोप है कि पहले तो उस नाबालिग के साथ बेरहमी से मार पीट की गई और जब थाने में इसका विरोध किया तब पुलिस ने उनके घर की तलाशी ली और इस दौरान 50,000 रुपये भी ले लिये. 

फिलहाल नाबालिग का अहमदाबाद के अस्पताल में इलाज जारी है और जिला प्रशासन ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की है. यह घटना राज्य में पुलिस आचरण और नाबालिगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget