एक्सप्लोरर

Gujarat: गुजरात के मंदिर में तोड़फोड़ कर भागे बदमाश, अब पुलिस के हत्थे चढ़े तीन आरोपी

Botad News: प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी मूर्ति के चारों ओर लगे बैरिकेड्स को तोड़ने में कामयाब रहे. उन्होंने भित्तिचित्रों को तोड़ने और विकृत करने के लिए एक भारी डंडे का उपयोग किया.

Gujarat News: गुजरात के बोटाद जिले में एक मंदिर में तोड़फोड़ करने और भित्तिचित्रों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारी ने कहा कि भित्तिचित्रों में भगवान हनुमान को स्वामीनारायण संप्रदाय के संत सहजानंद स्वामी के सामने घुटने टेकते हुए दिखाया गया है. पुलिस अधीक्षक किशोर बालोलिया के अनुसार एक वीडियो में कैद हुए एक संदिग्ध की पहचान हर्षद गढ़वी के रूप में हुई है. वीडियो में गढ़वी को सालंगपुर मंदिर में भित्ति चित्रों को तोड़ते हुए देखा जा सकता है. उनके साथ उनके सहयोगी जयसिंह भरवाड और बलदेव भरवाड भी थे.

कुछ महीने पहले मंदिर प्रशासन ने अपने परिसर में भगवान हनुमान की 54 फुट की भव्य मूर्ति स्थापित की थी. विवाद तब शुरू हुआ जब दीवार पर भित्तिचित्रों में भगवान हनुमान को सहजानंद स्वामी के सामने श्रद्धा की मुद्रा में दर्शाया गया. विभिन्न गुटों वाला स्वामीनारायण संप्रदाय, सहजानंद स्वामी (1781-1830) को भगवान स्वामीनारायण के रूप में संदर्भित करता है.

आरोपी को किया गया गिरफ्तार 

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी मूर्ति के चारों ओर लगे बैरिकेड्स को तोड़ने में कामयाब रहे. उन्होंने भित्तिचित्रों को तोड़ने और विकृत करने के लिए एक भारी डंडे का उपयोग किया. शनिवार (2 सितंबर) की रात तीनों संदिग्धों को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया. यह घटना हिंदू धार्मिक नेताओं द्वारा विवादास्पद भित्तिचित्रों के बारे में चिंता जताए जाने के तुरंत बाद सामने आई. मंदिर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

हिंदूवादी संगठनों ने किया था

विरोध पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले बैरिकेड पार करके भगवान हनुमान की प्रतिमा तक गए और फिर एक भारी छड़ी से भित्ति चित्रों को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसी दौरान पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 295, 153 (ए), 506 (2) और 120 (बी) के तहत मामला दर्ज किया है. कई हिंदूवादी नेताओं ने मंदिर से विवाद भित्ति चित्रों को हटाने की मांग की थी। इसे लेकर विरोध प्रदर्शन भी हुए थे.

ये भी पढ़ें: Gujarat Earthquake: गुजरात के कच्छ में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget