एक्सप्लोरर

Karsanbhai Solanki Death: गुजरात के BJP विधायक करसनभाई सोलंकी का निधन, इस गंभीर बीमारी से थे पीड़ित

Karsanbhai Solanki Death News: गुजरात की मेहसाणा सीट से बीजेपी विधायक करसनभाई सोलंकी का 57 साल की उम्र में एसोफैजियल कैंसर की वजह से आज (4 फरवरी) सुबह निधन हो गया.

BJP MLA Karsanbhai Solanki Death: गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक करसनभाई सोलंकी का 57 साल की उम्र में एसोफैजियल कैंसर की वजह से निधन हो गया. उन्होंने आज मंगलवार (4 फरवरी) को सुबह चार बजे अंतिम सांस ली. करसनभाई सोलंकी मेहसाणा की कड़ी विधानसभा सीट से विधायक थे. 

वह साल 2017 में इसी सीट से पहली बार विधायक बने थे. इसके बाद साल 2022 में उन्होंने दोबारा चुनाव जीता और विधायक बने. गांधीवादी विचारों के साथ जीवन जीने वाले सोलंकी गांधीनगर सरकारी बस में आते थे. विधायक करसनभाई सोलंकी ने 1980 में अपने राजकीय जीवन की शुरूआत की थी. वह पहले सरपंच बने फिर लगातार 20 साल से ज्यादा कड़ी पंचायत के न्याय समिति के चेयरमैन रहे. 

गृहनगर गरासन में हुआ अंतिम संस्कार 
आज सुबह उनके गृहनगर गरासन में अंतिम संस्कार किया गया. उनके निधन की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, ऋषिकेश पटेल, नितिन पटेल समेत बीजेपी नेता और कार्यकर्ता नागरासन पहुंचे. अपने विधानसभा क्षेत्र में चाचा के नाम से मशहूर करशनभाई पिछले डेढ़ साल से कैंसर से पीड़ित थे.

सीएम ने जताया शोक
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने विधायक करसनभाई सोलंकी के निधन पर शोक व्यक्त किया है. सीएम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, "कडी विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के विधायक करसनभाई सोलंकी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं. उन्हें उनके सरल और सौम्य स्वभाव के लिए हमेशा याद किया जाएगा. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार और समर्थकों को यह दर्द सहन करने की शक्ति दे."

बीजेपी नेता सीआर पाटिल ने उनके निधन पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर कहा, "कडी विधायक करशनभाई सोलंकी के दुखद निधन से मैं दुखी हूं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. उनके द्वारा की गई सेवा की सुगंध सदैव फैली रहेगी."

ये भी पढ़ें: गुजरात में नए मुख्य सचिव बनते ही हुआ बड़े बदलाव, 68 IAS अधिकारियों का तबादला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
Manjalpur By-Election 2026 Results Highlights: मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते
मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते
बांकीपुर और दतिया में हार की आशंका के बीच इस सीट से आई अच्छी खबर, BJP की एकतरफा जीत तय?
बांकीपुर और दतिया में हार की आशंका के बीच इस सीट से आई अच्छी खबर, BJP की एकतरफा जीत तय?

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget