एक्सप्लोरर

Gujarat Assembly: जवाहरलाल नेहरू के बारे में बीजेपी नेता की टिप्पणी के बाद विधानसभा में हंगामा, जानें क्या कहा

Gujarat : विधानसभा में गुरुवार को बीजेपी नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने भारत के पहले पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू के बारे में टिप्पणी की, जिसपर विपक्षी कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई.

Gujarat Assembly: गुजरात विधान सभा में गुरुवार को बीजेपी के नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बारे में टिप्पणी की, जिसपर विपक्षी कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई और हंगामा शुरू हो गया. हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिये स्थगित कर दी गई. कांग्रेस विधायकों ने पटेल की इस टिप्पणी पर आपत्ति जतायी कि नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध बनाने का श्रेय नेहरू को नहीं दिया जा सकता.

कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी

नितिन पटेल के इस बयान पर कांग्रेस विधायकों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और प्रश्न काल के दौरान वेल के निकट एकत्रित हो गए. इससे पहले जब जल संसाधन मंत्री रुशिकेश पटेल ने कांग्रेस पर सरदार सरोवर बांध परियोजना में देरी करने का आरोप लगाया, तो कांग्रेस विधायक सी.जे. चावड़ा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ही कई बाधाओं का सामना करने के बावजूद 85 मीटर ऊंचा बांध बनाया था.

Gujarat HC: गुजरात हाईकोर्ट के पैरोल आदेश में जालसाजी करने वाले व्यक्ति पर मामला दर्ज

सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई

पटेल ने चावड़ा की बात पर पलटवार करते हुए कहा, सरदार सरोवर बांध सरदार वल्लभभाई पटेल का सपना था, जवाहरलाल नेहरू ने केवल इसकी नींव रखी. इसलिए, बांध के लिए नेहरू को श्रेय देने की कोई जरूरत नहीं है. टिप्पणी से नाराज कांग्रेस के कई विधायक सदन के बीच में पहुंचे और नितिन पटेल व भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. उन्होंने नेहरू के खिलाफ टिप्पणी के लिए पटेल से माफी की मांग की और उन्हें बोलने नहीं दिया.

पटेल ने दोबारा बोलने की कोशिश की तो विधायक नौशाद सोलंकी और राजेश गोहिल उनके पास पहुंचे और माफी की मांग की. इसके बाद सुरक्षा कर्मी और कांग्रेस के अन्य सदस्य दोनों आक्रोशित विधायकों को उनकी सीट पर ले गए. बार-बार अनुरोध के बावजूद जब सदस्य में हंगामा जारी रहा तो अध्यक्ष निमाबेन आचार्य ने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी.

Gujarat News: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी और अमित शाह अप्रैल में गुजरात दौरा करेंगे, सी. आर. पाटिल ने दिए ये संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Manjalpur Bypoll: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
गुजरात: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार, 56 लोगों की गई थी जान
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार
Gujarat Weather: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
गुजरात: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
Gujarat News: गुजरात में 'हेल्थ पासपोर्ट' योजना शुरू, 1.89 करोड़ बच्चों का तैयार होगा हेल्थ रिकॉर्ड
गुजरात में 'हेल्थ पासपोर्ट' योजना शुरू, 1.89 करोड़ बच्चों का तैयार होगा हेल्थ रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget