एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव में 1621 उम्मीदवार आजमाएंगे अपनी किस्मत, आठ दिसंबर को EVM में कैद होगा भाग्य

Gujarat Election: गुजरात में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे. गुजरात में पहले चरण के लिए एक दिसंबर और दूसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. इस बार मैदान में कुल 1,621 उम्मीदवार हैं.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने की समय सीमा समाप्त होने के बाद कुल 1,621 उम्मीदवार मैदान में हैं. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. राज्य की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को चुनाव होंगे. मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि दूसरे चरण में जिन 93 सीट पर चुनाव होंगे, उनमें 833 उम्मीदवार मैदान में हैं.

पहले चरण में 788 उम्मीदवार
दूसरे चरण के लिए नाम वापसी का आखिरी दिन सोमवार था. विज्ञप्ति में कहा गया है कि पहले चरण के चुनाव में 89 सीट के लिए 788 उम्मीदवार मैदान में हैं. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सभी 182 सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि कांग्रेस ने 179 सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि उसने चुनाव पूर्व गठबंधन के तहत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को तीन सीट आवंटित की हैं. लेकिन राकांपा उम्मीदवार के देवगढ़ बरिया सीट से अपना नामांकन वापस लेने के साथ, पार्टी दो सीट पर चुनाव लड़ रही है.

किसने वापस लिया नामांकन?
आम आदमी पार्टी (आप) ने भी सभी 182 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उसके एक उम्मीदवार ने सूरत पूर्व सीट से अपना नामांकन वापस ले लिया, इस तरह वह 181 सीट पर चुनाव लड़ेगी. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने 14 विधानसभा सीट पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उसके उम्मीदवार ने बापूनगर सीट से अपना नाम वापस ले लिया.

पहले और दूसरे चरण में यहां डाले जायेंगे वोट
पहले चरण में सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र और दक्षिण गुजरात के जिलों के निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा. ये जिले हैं वलसाड, तापी, डांग, नवसारी, सूरत, भरूच, नर्मदा, बोटाद, भावनगर, अमरेली, गिर सोमनाथ, जूनागढ़, पोरबंदर, देवभूमि द्वारका, जामनगर, राजकोट, मोरबी, सुरेंद्रनगर और कच्छ. दूसरे चरण में मध्य और उत्तरी गुजरात के जिलों बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, महीसागर, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा और छोटा उदयपुर की सीट पर वोट डाले जाएंगे. दोनों चरण के चुनावों की मतगणना आठ दिसंबर को होगी.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Election 2022: गुजरात में पिछले पांच चुनावों में कितनी बढ़ी महिला विधायकों की संख्या? जानें- पुरुषों से कितना पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi News: प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget