एक्सप्लोरर

Gujarat Assembly Election 2022: आज थमेगा गुजरात चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार, 5 दिसंबर को होगी वोटिंग, PM मोदी ने की कुल 31 रैली

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 14 जिलों की कुल 93 सीटों पर मतदान होगा. इन 93 सीटों पर 833 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार-प्रसार शनिवार को थम जाएगा. गुजरात में दूसरे चरण में 14 जिलों की कुल 93 विधानसभा की सीटों पर 5 दिसंबर को वोटिंग होगी. साल 2017 के विधानसभा चुनाव में इन 93 में से बीजेपी को 51, जबकि कांग्रेस को 39 सीटों पर जीत मिली थी. दूसरे चरण में कुल 833 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर हैं.

इससे पहले गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान 1 दिसंबर को हुआ था. पहले चरण में 788 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो चुकी है. आपको बता दें कि गुजरात में 182 विधानसभा सीटें हैं, इनमें 13 अनुसूचित जाति, 27 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं. इस बार राज्य की 182 विधानसभा सीट के लिए कुल 1,621 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. गौरतलब है कि 8 दिसंबर को गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे.

पीएम मोदी ने किए 3 बड़े रोड शो
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए इस बार बीजेपी और कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी ने भी पूरी ताकत झोंक दी है. बीजेपी की ओर से तो खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई रैलियों को संबोधित किया. पीएम मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए शुक्रवार को अपने प्रचार के समापन के साथ 31 से अधिक रैलियों को संबोधित किया और तीन बड़े रोड शो का नेतृत्व किया.

बीजेपी नेता ने पीएम मोदी के रोड शो को लेकर किया ये दावा
पीएम मोदी के जनसंपर्क का एक प्रमुख आकर्षण अहमदाबाद में उनका रोड शो था, जिसे बीजेपी के सूत्रों ने देश में सबसे लंबा और सबसे बड़ा बताया. उन्होंने दावा किया कि यह लगभग 50 किलोमीटर का रोड शो था और शहर की 13 विधानसभा सीट और गांधीनगर की एक विधानसभा सीट से होकर गुजरा. बीजेपी के एक नेता ने दावा किया, "जनता का उत्साह और स्नेह स्पष्ट था, क्योंकि इस दूरी को पार करने में लगभग चार घंटे लग गए. प्रतिक्रिया हमारी अपेक्षाओं से परे थी और हमारा मानना है कि 10 लाख से अधिक लोग इसमें शामिल हुए."

ये भी पढे़ं- Gujarat Election: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोले- 'गुजरात सरकार पांच लाख पदों को नहीं भर रही क्योंकि आधे आरक्षित हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget