एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव में समझिए जसदान सीट का गणित, BJP का दलबदलू नेता पर भरोसा तो कांग्रेस को कोली समुदाय का सहारा

Gujarat Election: गुजरात के जसदान सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. बीजेपी ने इस सीट से कुंवरजी बावलिया को टिकट दिया है. वहीं कांग्रेस को कोली समुदाय के सहारे की उम्मीद है.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में जसदान निर्वाचन क्षेत्र में कड़ा मुकाबला होने की संभावना है. बीजेपी जहां दल-बदल कर आए कुंवरजी बावलिया पर भरोसा कर रही है, वहीं कांग्रेस को बावलिया के कोली समुदाय के समर्थन से यह सीट अपने पास बरकरार रहने की आस है. बावलिया 2018 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे और उपचुनाव में यह सीट अपने पास बरकरार रखी थी. लेकिन पांच बार के विधायक बावलिया को इस बार अपने पूर्व करीबी एवं अन्य कोली नेता भोलाभाई गोहिल से कड़ी टक्कर मिल रही है जिन्हें कांग्रेस ने इस सीट से चुनाव मैदान में उतारा है.

जसदान राजकोट जिले में पिछड़े निर्वाचन क्षेत्रों में आता है. इस सीट पर गुजरात विधानसभा के पहले चरण के चुनाव में एक दिसंबर को मतदान होगा. इस निर्वाचन क्षेत्र में करीब 2.6 लाख मतदाता हैं जिनमें कोली समुदाय के करीब एक लाख लोग हैं तथा करीब 60,000 पाटीदार हैं. अन्य मतदाताओं में अन्य पिछड़ा वर्ग (कोली को छोड़कर), दलित एवं मुसलमान शामिल हैं. इस क्षेत्र को प्रतिबद्ध कोली वोट बैंक के चलते कांग्रेस का गढ़ माना जाता है. बीजेपी ने बस यहां उपुचनाव जीता है. कोली सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में संख्या की दृष्टि से एक बड़ा समुदाय है. तटीय क्षेत्रों में उनकी अच्छी खासी संख्या है.

वर्ष 1995 से बावलिया ने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर लगातार चार बार (1995, 1998, 2002और 2007 में ) जसदान सीट जीती थी. वह 2009 में राजकोट सीट से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे. वह 2014 में राजकोट से बीजेपी उम्मीदवार से लोकसभा चुनाव हार गए थे. कांग्रेस ने एक बार फिर उन्हें जसदान विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया तथा उन्होंने जीत दर्ज की थी. 2017 में बावलिया एवं प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व में मतभेद हो गया जिसके चलते वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए. बावलिया ने 2018 में बीजेपी के टिकट पर जसदान विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज की.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव के लिए BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, जानें- घोषणा पत्र की 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget