एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: कॉमन सिविल कोड का CM केजरीवाल ने किया समर्थन, AAP के हार्डकोर हिंदुत्व पर दिया जवाब

Gujarat Election: गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले सीएम केजरीवाल ने एबीपी न्यूज़ के साथ हुए इंटरव्यू में गुजरात चुनाव से संबंधित कई सवालों के जवाब दिए हैं. जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात (Gujarat) में चुनावी बिगुल बज चुका है. गुजरात में दो चरणों में मतदान कराये जायेंगे. एक दिसंबर को पहले चरण और पांच दिसंबर को दूसरे चरण के लिए वोट डाले जायेंगे. इसके नतीजे आठ दिसंबर को सामने आएंगे. गुजरात चुनाव से पहले सीएम केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने abp न्यूज़ के साथ इंटरव्यू में गुजरात चुनाव से जुड़े सवालों के जवाब दिए. दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछा गया कि, क्या आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल हार्डकोर हिंदुत्व के रास्ते पर चल रही है. सीएम केजरीवाल ने इसका जवाब दिया है.

हिंदुत्व पर क्या बोले केजरीवाल?
abp न्यूज़ के साथ हुए इंटरव्यू में सीएम केजरीवाल ने हिंदुत्व की राजनीती को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब दिए. सीएम केजरीवाल से सवाल किया गया कि लोग ऐसा क्यों बोल रहे हैं आम आदमी पार्टी और केजरीवाल बीजेपी के रास्ते पर चल रही है. हार्डकोर हिंदुत्व के रास्ते पर चल रही है. इसका जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा, 'ये लोग नहीं कहते, ये जर्नलिस्ट और नेता लोग कहते हैं. उनकी बात छोड़ दीजिये. जनता जो चाहती है मैं उस जनता की भाषा बोल रहा हूं. जनता इस देश के अंदर महंगाई से मुक्ति चाहती है. लोगों के घरों का खर्चा नहीं चल रहा है तो मैं कहता हूं बिजली फ्री कर दूंगा. मैं कहता हूं मैं रोजगार दूंगा. मैं जनता की बात करता हूं इसलिए जनता हमारे साथ है.'

कॉमन सिविल कोड पर क्या बोले केजरीवाल?
सीएम केजरीवाल से पूछा गया कि, आप हार्डकोर हिंदुत्व की बात करते हैं. माइनॉरिटी की बात नहीं करते हैं. कॉमन सिविल कोड की बात नहीं करते. इसपर केजरीवाल ने जवाब दिया, 'मैंने कॉमन सिविल कोड का समर्थन किया है. लेकिन जो बीजेपी कर रही है वो कॉमन सिविल कोड (Common Civil Code) लाना नहीं चाहती. चुनाव के वक्त इस मुद्दे को उठाया जाता है और चुनाव जाते ही ये मुद्दा चला जाता है. 

ये भी पढ़ें:

ABP News C-Voter Survey: गुजरात में मुस्लिम वोटरों की पसंद कौन, आप, कांग्रेस या बीजेपी? सर्वे में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget