एक्सप्लोरर

Gujarat News: लुप्तप्राय खराई ऊँटों को नहीं मिल पा रहा है खाना, मालिक बेचने को तैयार

Gujarat News: लुप्तप्राय खराई ऊँटों को पर्याप्त भोजन नहीं मिल पा रहा है. ऐसी स्थिति में ऊँटों के मालिक उन्हें भेजने की कगार पर हैं ताकि इनका उचित ख्याल रखा जा सके

Gujarat News: चैम्पियन तैराक माने जाने वाले लुप्तप्राय खराई ऊंट के मालिक पशुपालक खुद को भाग्यशाली मान सकते हैं. लेकिन जामनगर और देवभूमि द्वारका जिलों में इन ऊंटों के मालिकों को लगता है कि ये जानवर उनके लिए एक ज़िम्मेदारी है. इसी कारण उन्हें ऐसे खरीदारों की खोज है जो इनका भली-भांति खयाल रख सकें. इसकी वजह यह है कि इन ऊंटों को पर्याप्त खाना नहीं मिल रहा है.

जामनगर और देवभूमि द्वारका में करीब 600 खराई ऊंट

खराई ऊंट ज्यादातर मैंग्रोव पर भोजन करते हैं, जो समुद्री राष्ट्रीय उद्यान के पास पनप रहे हैं. संरक्षित क्षेत्र होने के कारण ऊंटों के भोजन के लिए वहां प्रवेश करने से मालिकों और वन विभाग के कर्मचारियों के बीच तकरार हो रही है. जामनगर और देवभूमि द्वारका दोनों जिलों में करीब 600 खराई ऊंट हैं.

वन विभाग ऊंटों को क्षेत्र में चरने की अनुमति नहीं देता

प्रजाति के सरंक्षण के लिए काम कर रही संस्था के कॉर्डिनेटर महेंद्र भनानी के मुताबिक 1994 में मरीन नेशनल पार्क बनने के बाद वन विभाग द्वारा लगातार इसकी सीमाओं का विस्तार किया गया है, नियम के अनुसार वन विभाग ऊंटों को उनके क्षेत्र में चरने की अनुमति नहीं देता है यदि यह स्थिति बनी रहती है तो खराई ऊंटों का जीवित रहना मुश्किल है. दो जिलों में प्रजनकों की मुख्य आय ऊंट के दूध के अलावा उन्हें परिवहन के साधन के रूप में उपयोग करना था. साथ ही वे कृषि गतिविधियों में भी लगे हुए हैं.

पर्याप्त भोजन नहीं मिलने पर मालिक बेचने को मजबूर

खंभालिया तालुका के एक ऊंट ब्रीडर लाखा रबारी के मुताबिक मेरे पास 25 ऊंट थे, लेकिन अब मैं उन्हें गिर सोमनाथ और कच्छ जिलों में बेच रहा हूं, क्योंकि उन्हें यहां पर्याप्त भोजन नहीं मिल रहा है. चुडेश्वर गांव के जग रबारी ने कहा, हम मांग करते हैं कि सरकार ऊंटों को चरने के लिए समुद्र के किनारे एक संरक्षित क्षेत्र घोषित करे. इन ऊंटों को कच्छ से आजादी से पहले यहां लाया गया था और अब वे पलायन करने के लिए मजबूर हैं. गिर संरक्षित क्षेत्र में ऐसे क्षेत्र हैं जहां कुछ नियमों और शर्तों के साथ पशुपालकों को अपने पशुओं को चराने की अनुमति दी जाती है.

ये भी पढ़ें:

Delhi Riots: दिल्ली दंगों में आरोपी मीरान हैदर की आवाज का लिया जाएगा सैंपल, कोर्ट ने कहा- इससे वह गवाह नहीं बन जाता

UP Election 2022: मैनपुरी में CM योगी बोले- नाम समाजवादी और काम 'तमंचावादी', सपा पर लगाए ये गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Valsad News: वलसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
लसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
PM Modi News: प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
MP Private University: इस राज्य में अब आसानी से खोल सकेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी, सरकार ने आसान की प्रक्रिया
इस राज्य में अब आसानी से खोल सकेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी, सरकार ने आसान की प्रक्रिया
Embed widget