एक्सप्लोरर

Gujarat News: कांग्रेस आज राजकोट से निकालेगी 'चलो कांग्रेस के साथ मां के द्वार'यात्रा, जानिए इसके पीछे की राजनीति

Congress News: कांग्रेस की यह यात्रा राजकोट से शुरू होकर जूनागढ़ जिले के सिदसर में गथिला की यात्रा के बाद खत्म होगी. ये दोनों स्थान कदवा पाटीदार समुदाय की देवी मां उमिया के मंदिरों के लिए जाने जाते हैं

अहमदाबाद: कांग्रेस (Congress) गुजरात (Gujarat )के सौराष्ट्र क्षेत्र में आज एक यात्रा निकालेगी.पार्टी ने इसे 'चलो कांग्रेस के साथ मां के द्वार'नाम दिया है. नवरात्री को देखते हुए इस यात्रा को यह नाम दिया गया है. यह यात्रा पूरे दिन चलेगी. इसकी शुरुआत राजकोट (Rajkot) शहर से होगी और जूनागढ़ (Junagarh) जिले के सिदसर में गथिला की यात्रा के बाद खत्म होगी. कांग्रेस का मानना है कि इस यात्रा का प्रभाल सौराष्ट्र क्षेत्र की करीब 25 सीटों पर पड़ेगा.

कौन करेगा यात्रा का स्वागत

कांग्रेस विधायक ललित कगथरा ने शुक्रवार को बताया था कि यात्रा 'चलो कांग्रेस के साथ मां के द्वार'की यात्रा राजकोट शहर से बुधवार सुबह आठ बजे शुरू होगी. कगथरा ने बताया था कि खोडलधाम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पटेल 500 वाहनों के साथ राजकोट जिले के कागवाड़ मंदिर में रैली का स्वागत करेंगे.पटेल का आधार लेउवा पाटीदार समुदाय में अच्छा माना जाता है. वो खोडलधाम मंदिर के न्यासी भी हैं. 

कांग्रेस की यह यात्रा राजकोट से शुरू होकर जूनागढ़ जिले के सिदसर में गथिला की यात्रा के बाद खत्म होगी. ये दोनों स्थान कदवा पाटीदार समुदाय की देवी मां उमिया के मंदिरों के लिए जाने जाते हैं. यात्रा शुरू करने से पहले यात्री राजकोट में सरदार पटेल, इंदिरा गांधी और बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और वीरपुर के जलाराम बापा में पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद वो खोडलधाम मंदिर पहुंचेंगे. इस यात्रा में गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल भी शामिल होंगे.

गुजरात की राजनीति

गुजरात में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं. कांग्रेस गुजरात की सत्ता से करीब दो दशक से गायब है. वह पिछले कई चुनावों से बीजेपी को सत्ता से बेदखल नहीं कर पाई है. इस बार भी वह जोर लगा रही है. लेकिन उसे आम आदमी पार्टी से तगड़ी चुनौती मिल रही है. आम आदमी पार्टी ने राज्य के लोगों को बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं को हर महीने एकमुश्त रकम के अलावा कई तरह की गारंटी देने की घोषणा की है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस महीने के पहले हफ्ते में गुजरात का दौरा किया था. पांच सितंबर को अहमदाबाद की एक रैली में राहुल गांधी ने कांग्रेस की सरकार बनने पर कोरोना महामारी के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों को 4 लाख रुपये का मुआवजा देने, किसानों को मुफ्त बिजली और आम उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने, तीन हजार  अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलने और लड़कियों के लिए मुफ्त शिक्षा की घोषणा की थी. इसके अलावा उन्होंने 500 रुपये में एलपीजी का सिलेंडर और 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था. 

ये भी पढ़ें

Gujarat Election: 'हम बताएंगे तारीखें, स्वंयभू ज्योतिषी नहीं', गुजरात में चुनाव को लेकर बोले सीईसी

PM Modi Gujarat Visit: 29 सितंबर को गुजरात जाएंगे पीएम मोदी, वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी, ये है पूरा कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
Embed widget