एक्सप्लोरर

Gujarat: दिग्गज कांग्रेस नेता रहे अहमद पटेल के बेटे ने पीएम मोदी की तारीफ की, 'देश को बड़े संकट से...'

Gujarat News: मोदी सरकार, सशस्त्र बलों और विदेश मंत्री जयशंकर की फैसल पटेल ने कांग्रेस में रहते हुए भी तारीफ की. उन्होंने देश की सुरक्षा और नेतृत्व की सराहना करते हुए जवानों पर गर्व जताया.

कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है. फैसल पटेल ने साफ शब्दों में कहा कि कुछ मुद्दों पर वह केंद्र सरकार से असहमत हैं, लेकिन सशस्त्र बलों और विदेश मंत्री एस. जयशंकर की जमकर तारीफ की. इतना ही नहीं, उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और नौकरशाहों को जिम्मेदारी देने के तरीके की भी सराहना की.

कुछ बातों पर असहमत, लेकिन जवानों पर गर्व- फैसल 

फैसल पटेल ने कहा, "हाँ, मैं कांग्रेस का हिस्सा हूँ, इसलिए मैं वर्तमान सरकार की कई बातों को पूरी तरह से खारिज करता हूँ. लेकिन हमारे सशस्त्र बलों ने शानदार काम किया है और पीएम मोदी ने अच्छी नेतृत्व क्षमता दिखाकर देश को एक बड़ी संकट से बाहर निकाला है. यह बहुत बड़ी बात है. मुझे हमारे जवानों पर गर्व है."

उन्होंने आगे कहा कि चाहे राजनीति में विचार अलग हों, लेकिन देश की सुरक्षा और सेना की बहादुरी पर कोई समझौता नहीं हो सकता. उनके मुताबिक, जवानों की मेहनत और त्याग हर किसी को गर्व महसूस कराता है.

पीएम मोदी और जयशंकर की तारीफ

विदेश मंत्री एस. जयशंकर को लेकर फैसल पटेल ने कहा कि वह उनके काम करने के तरीके और विदेश नीति में उनकी पकड़ से बेहद प्रभावित हैं. उन्होंने कहा, "मुझे जयशंकर के प्रति बहुत सम्मान है."

इसके अलावा, उन्होंने पीएम मोदी के नौकरशाहों को चुनने और उन्हें मंत्रालयों में नेतृत्व की भूमिकाएँ देने के तरीके को शानदार बताया. फैसल पटेल का मानना है कि इस तरह का कदम प्रशासनिक कामकाज को मजबूत करता है और नई सोच को मौका देता है.

फैसल पटेल का यह बयान ऐसे समय आया है, जब कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक टकराव तेज है. कांग्रेस का हिस्सा होते हुए भी केंद्र सरकार और पीएम मोदी की खुलकर तारीफ करना पार्टी के भीतर और बाहर, दोनों जगह चर्चा का विषय बन गया है.

About the author पंकज यादव

मेरा नाम पंकज यादव है. मैं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रहने वाला हूं. मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और बीबीएयू यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. मुझे पत्रकारिता में लगभग 8 साल का अनुभव है. मैंने इस दौरान अलग-अलग मीडिया संस्थानों लाइव टुडे न्यूज चैनल, इनशॉर्ट्स न्यूज ऐप और दैनिक भास्कर डिजिटल के लिए काम किया है. मुझे पॉलिटिकल, खेल और फीचर से जुड़े लेख लिखना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget