एक्सप्लोरर

अहमदाबाद में Coldplay का कॉन्सर्ट, 3800 पुलिसकर्मी तैनात, 400 CCTV के साथ NSG करेगी निगरानी

Ahmedabad Coldplay Concert: अहमदाबाद में होने वाले कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में लाखों की संख्या में लोगों के आने का अनुमान है. ऐसे में 3800 से ज्यादा पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है.

Coldplay Concert In Gujarat: गुजरात में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में में आज और कल (25-26 जनवरी) को कोल्डप्ले (ब्रिटिश रॉक बैंड) कॉन्सर्ट होने जा रहा है. कॉन्सर्ट की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं. कॉन्सर्ट की सुरक्षा में पुलिस के करीब 3800 जवान, एनएसजी की टीम और 400 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.

कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में लाखों की संख्या में लोगों के आने का अनुमान है. ऐसे में 3800 से ज्यादा पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है, जिनके पास मेटल डिटेक्टर भी होगा. कई जवान सादी वर्दी में भी होंगे. बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है. कॉन्सर्ट के परिसर में क्राइम ब्रांच समेत सुरक्षा से जुड़ी अन्य टीमों को भी तैनात किया जा रहा है.

NSG टीम तैनात
जेसीपी अहमदाबाद पुलिस, नीरज कुमार ने न्यूज ऐजेंसी एएनआई को बताया कि इसके अलावा चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखने के लिए 400 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. इस आयोजन की सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक ना हो, इसके लिए नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) की एक स्पेशल यूनिट भी तैनात की गई है. मेट्रो स्टेशन समेत अन्य अहम इलाकों में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच समेत अन्य स्पेशल टीम भी तैनात की गई हैं.

अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के चलते मेडिकल और पैरामेडिकल टीम को भी तैनात किया गया है, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके. बता दे इससे पहले मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 18,19 और 21 जनवरी को कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट हुआ था. दरअसल, अपने 'म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर' के हिस्से के रूप में ब्रिटिश रॉक ग्रुप कोल्डप्ले 25 और 26 जनवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शो करने के लिए भारत पहुंचा है.

यह भी पढ़ें-

गुजरात में 'अल्प्राजोलम' बनाने वाली फैक्ट्री पर ATS का छापा, 107 करोड़ की प्रतिबंधित दवा के साथ 6 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget