एक्सप्लोरर

CM भूपेंद्र पटेल बोले, 'गुजरात पीड़ित परिवारों के साथ साहस और सहानुभूति के साथ खड़ा रहा'

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने दुख व्यक्त किया. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया, जिसमें सेना, एनडीआरएफ और अन्य दल शामिल थे.

Ahmedabad Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए भयानक विमान हादसे के एक दिन बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को घटना को बेहद दुखद बताया, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "अहमदाबाद में घटित विमान दुर्घटना शब्दों से परे थी और दुखद भी. दुख की इस घड़ी में गुजरात पीड़ित परिवारों के साथ साहस और सहानुभूति के साथ खड़ा रहा."

मुख्यमंत्री ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने तत्काल संवेदनशीलता के साथ राहत कार्य किया. राहत कार्य में सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आरएएफ, पुलिस और अग्निशमन दल घटना के कुछ देर बाद ही जुट गए. 600 से अधिक अग्निशमन कर्मियों और 100 से अधिक एम्बुलेंस को त्वरित चिकित्सा निकासी के लिए लगाया गया. घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए एक विशेष ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया."

' 24×7 नियंत्रण कक्ष कार्य कर रहे हैं'
उन्होंने बताया कि हादसे के बाद विशेषज्ञ चिकित्सा दल, आईएएस अधिकारी, एसईओसी इकाई, डीएनए विशेषज्ञ और परामर्शदाता बचाव, उपचार, पहचान और भावनात्मक रूप से शोकाकुल परिवारों को समर्थन देने में लगातार लगे हुए हैं. सिविल अस्पताल और एसईओसी में 24×7 नियंत्रण कक्ष कार्य कर रहे हैं. पीड़ितों के परिवारों को आश्रय, परिवहन और संचार सहायता प्रदान की गई है.

भूपेंद्र पटेल ने कहा कि केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के बीच निर्बाध सहयोग के साथ, गुजरात ने मानवता, दक्षता और अटूट संकल्प के साथ संकट में मजबूती से खड़े रहने की अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है.

' जल्द ही प्लेन क्रैश होने की वजह सामने आने की है उम्मीद
उन्होंने कहा कि गुरुवार (13 जून) को अहमदाबाद से 242 लोगों को लंदन ले जा रहा एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद रनवे से टेकऑफ करने के कुछ सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान एक मेडिकल संस्थान पर गिरा. विमान गिरने से संस्थान को आधारभूत संरचना के साथ-साथ मानवीय रूप से भी बड़ी क्षति पहुंची है. मामले की जांच जारी है और जल्द ही प्लेन क्रैश होने की वजह सामने आने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: अहमदाबाद में फ्लाइट क्रैश में दूसरा चमत्कार, श्रीमद् भगवद गीता सुरक्षित मिली, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget