एक्सप्लोरर

Gujarat Lok Sabha Election: 'विजय मुहूर्त' में नामांकन भरने से चूके गुजरात BJP चीफ सीआर पाटिल, अब कल भरेंगे पर्चा

Gujarat Lok Sabha Elections: नामांकन दाखिल करने के वक्त अमूमन नेता रोड शो निकालते हैं. ऐसा ही कुछ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल ने किया. रोड शो में सीएम सहित कई दिग्गज मौजूद थे.

Gujarat News: गुजरात बीजेपी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल नवसारी (C R Paatil) लोकसभा सीट पर शुभ मुहूर्त में नामांकन दाखिल नहीं कर पाए क्योंकि गुरुवार सुबह उनके रोड शो में बड़ी संख्या में समर्थक पहुंच गए. पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि पाटिल अब शुक्रवार को दोपहर 12.39 बजे विजय मुहूर्त में नामांकन दाखिल करेंगे. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक पाटिल विजय मुहूर्त में नवसारी कलेक्टर को अपना नामांकन पत्र सौंपने वाले थे. बहुत सारे प्रत्याशियों ने यही समय चुना था.

प्रत्याशियों का मानना है कि इस मुहूर्त में नामांकन दाखिल करने से जीत सुनिश्चित होती है. सी आर पाटिल ने गुरुवार को नामांकन दाखिल करने के लिए रोड शो शुरू किया था. यह रोड शो पार्टी ऑफिस से कलेक्टर के ऑफिस तक चला था. गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और पार्टी के कई नेता इस रोड शो में उनके साथ मौजूद थे. 

रैली में जुटी ऐसी भीड़ की मुहूर्त से चूके नेता
बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरोत्त पटेल ने कहा, ''दरअसल, बड़ी संख्या में लोग पाटिल का स्वागत करने के लिए रोड शो के मार्ग पर जुट गए थे इसलिए वह समय पर कलेक्टर कार्यालय नहीं पहुंच सके और दोपहर 12.39 बजे विजय मुहूर्त से चूक गए. हम हिंदू संस्कृति का अनुसरण करते हैं और इसलिए मुहूर्त हमारे लिए महत्वपूर्ण है. अब यह फैसला किया गया है कि सी आर पाटिल शुक्रवार दोपहर 12.39 बजे अपना पर्चा दाखिल करेंगे.''

पुजारी ने भी की पुष्टि
वहीं, नामांकन पत्र जमा करने से पहले जिस पुजारी को अनुष्ठान करना था उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि सी आर पाटिल शुक्रवार को अपना पर्चा दाखिल करेंगे क्योंकि वह अपने रोड शो में भारी भीड़ के कारण गुरुवार के विजय मुहूर्त में नहीं आ पाए.  गुजरात में लोकसभा की 26 सीट है. यहां नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 अप्रैल है. इन सीटों पर सात मई को मतदान कराया जाना है.

ये भी पढ़ें- Watch: चिलचिलाती गर्मी में ठंडक का एहसास! चर्चा में आया वडोदरा ट्रैफिक पुलिस का AC वाला हेलमेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget