एक्सप्लोरर

Watch: चिलचिलाती गर्मी में ठंडक का एहसास! चर्चा में आया वडोदरा ट्रैफिक पुलिस का AC वाला हेलमेट

Vadodara Traffic Police: वडोदरा की सड़कों पर अब ट्रैफिक पुलिस अनोखे अंदाज में नजर आ रहे हैं. वे खास तरह का हेलमेट पहने रहते हैं, जिस वजह से वे वाहन चालकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.

Gujarat Vadodara Traffic Police AC Helmet: गुजरात में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. इस बीच ट्रैफिक पुलिस  (Traffic Police) ने गर्मी से बचने के लिए अनोखा तरीका निकाला है. वडोदरा (Vadodara) में ट्रैफिक पुलिस ने अपने कर्मियों को एसी से लैस हेलमेट दिया है ताकि वे मुस्तैदी से सड़क पर खड़े होकर ट्रैफिक का संचालन कर सकें. इससे जुड़ा वीडियो भी सामने आया है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक पुलिस एक इलेक्ट्रिक हेलमेट पहने हुए हैं, जिसके ऊपर एसी लगी हुई है. उसके लिए एक पावर प्वाइंट ट्रैफिक कर्मी के कमर पर बंधी हुई है. वडोदरा पुलिस की इस पहल को काफी सराहा जा रहा है. वहीं, कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि केवल सिर पर ठंडक रहेगी और पूरा शरीर गर्मी में तप रहा हो तो उसका क्या फायदा होगा.

IIM के छात्रों ने बनाया एसी हेलमेट
ये एसी हेलमेट बैटरी से संचालित है. यह सिर के चारों तरफ हवा का संचार करती है. वडोदरा में लगभग 450 ट्रैफिक कर्मियों को ये हेलमेट बांटे गए हैं. बताया जा रहा है कि यह एसी हेलमेट आईआईएम के स्टूडेंट्स ने बनाया है. एसी वाली हेलमेट पहने हुए ट्रैफिक कर्मियों ने एक बोर्ड अपने हाथ में ले रखा है, जिसमें ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई है. इस संबंध में वडोदरा पुलिस का कहना है, ''जो कर्मचारी दिन के वक्त सड़क पर तैनात रहते हैं, उन्हें यह दिया गया है. यह बैटरी से संचालित हेलमेट है जो कि शरीर का तापमान मेंटेन करने में मदद करता है. 450 कर्मियों को यह हेलमेट दी गई है.''

ट्रैफिक संचालन के लिए दिया गया हेलमेट
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ''वाहन चालकों को गर्मी में दिक्कत न हो इसलिए हमने यह पहल की. दरअसल, 1 से 4 बजे के बीच ट्रैफिक सिग्नल बंद रहते हैं, लेकिन वडोदरा शहर में हमारे जवान और ट्रैफिक ब्रिगेड को जंक्शन पर खड़ा रहना होता है. हमने सोचा कि अगर उन्हें ऐसा हेलमेट दिया जाए तो गर्मी की समस्या उन्हें नहीं होगी.''

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: गुजरात में पंजाब के CM भगवंत मान का BJP पर बड़ा आरोप, 'अरविंद केजरीवाल को जेल में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget