एक्सप्लोरर

गुजरात: इंटरव्यू के लिए जुटी बेरोजगारों की फौज! रेलिंग टूटने से गिरे युवक, कांग्रेस बोली- 'देश का सबसे बड़ा कैंसर...'

Congress On Ankleshwar Interview: कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार के 30 साल के शासन काल में गुजरात में सबसे ज़्यादा बेरोजगारी. ये देश का सबसे बड़ा कैंसर है.

Gujarat Congress On Job Interview Video: गुजरात के अंकलेश्वर में जॉब के इंटरव्यू के लिए जुटी युवाओं के भीड़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अंकलेश्वर के एक नामी होटल में ओपन इंटरव्यू के दौरान इतनी भारी संख्या में युवा पहुंचे थे कि वहां रेलिंग तक टूट गई और कई छात्र गिर गए. इस वीडियो को अब गुजरात कांग्रेस ने शेयर करते हुए बीजेपी को घेरा है. 

गुजरात कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, '' बीजेपी की सरकार के 30 साल के शासन काल में गुजरात में सबसे ज़्यादा बेरोजगारी. देश का सब से बड़ा कैंसर बेरोजगारी है.''

वादा पूरा न करना बीजेपी की पुरानी आदत- कांग्रेस

कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को घेरते हुए आगे लिखा, ''चुनाव से पहले हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा करना और बाद में वादा पूरा न करना बीजेपी की पुरानी आदत है. गुजरात में अंकलेश्वर की होटल के बाहर इंटरव्यू देने के लिए भारी संख्या में युवक पहुंचे! भीड़ की वजह से रेलिंग टूट गई.''

इंटरव्यू के लिए जुटी युवाओं की भीड़

बता दें कि अंकलेश्वर के एक नामी होटल में ओपन इंटरव्यू के दौरान भारी संख्या में बेरोजगार युवक पहुंचे थे. संख्या अधिक होने की वजह से युवा एक दूसरे पर चढ़ते नजर आ रहे हैं और फिर रेलिंग टूट जाती है. भरूच जिले के अंकलेश्वर में लॉर्ड्स प्लाजा होटल में जीआईडीसी स्थित थर्मैक्स कंपनी की ओर से ओपन इंटरव्यू आयोजित की गई थी. हजारों युवाओं की भीड़ जुटने से होटल की रेलिंग गिर गई, जिसमें कुछ युवक नीचे गिर गये.

10 पद के लिए हजारों युवा जुटे

हालांकि, सौभाग्य से किसी को कोई गंभीर चोटें नहीं आईं हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक जगडीया जीआईडीसी स्थित थर्मैक्स कंपनी की ओर से अंकलेश्वर के एक नामी होटल में ओपन इंटरव्यू का आयोजन किया गया था. जिसमें सिर्फ 10 पदों पर भर्ती होनी थी, कुछ ही समय में हजारों अभ्यर्थी नौकरी पाने की उम्मीद लेकर पहुंचे. भारी भीड़ की वजह से स्थिति विकट हो गई.

ये भी पढ़ें:

गुजरात के मेडिकल कॉलेजों में फीस बढ़ने पर कांग्रेस ने जताई नाराजगी, छात्रों से किया ये वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति के ऑस्ट्रेलिया में होने का रचा ड्रामा, जामनगर में दफन मिला शव
पति के ऑस्ट्रेलिया में होने का रचा ड्रामा, जामनगर में दफन मिला शव
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल

वीडियोज

Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
Embed widget