एक्सप्लोरर

Antim Udan Moksha Airport: गुजरात का वो श्मशान, जिसपर लिखा है 'अंतिम उड़ान', मोक्ष और स्वर्ग का दरवाजा, बेहद खूबसूरत है ये जगह

Swarg Airline: गुजरात के बारडोली में एक ऐसा श्मशान घाट है जिसे एयरपोर्ट की थीम पर बनाया गया है. श्मशान घाट के ऊपर यहां 'अंतिम उड़ान' लिखा है. इस एयरपोर्ट पर स्वर्ग और मोक्ष एयरलाइन भी है.

Moksha Airline: आमतौर पर श्मशान घाट का नाम सुनकर हर कोई सहम जाता है. गुजरात के बारडोली में एयरपोर्ट की थीम पर श्मशान घाट का निर्माण कराया है. इसके अंदर जाने पर आपको एयरपोर्ट जैसा अहसास होगा. इस श्मशान घाट का नाम 'अंतिम उड़ान मोक्ष यात्रा' (Antim Udan Moksha Airport) रखा गया है. ये श्मशान देश में अपने आप में अजूबा और एकलौता है जिसे इस थीम पर बनाया गया है. ये श्मशान घाट गुजरात के बारडोली में स्थित है.

श्मशान में एयरपोर्ट की मिलेगी झलक
जैसे ही आप इसके अंदर जाएंगे आपको दो हवाई जहाज देखने को मिलेगा. इसका नाम सुनकर आप हैरान हो जाएंगे. एक हवाई जहाज का नाम 'मोक्ष एयरलाइन' है और दूसरे का 'स्वर्ग एयरलाइन' रखा गया है. बारडोली (Bardoli) के इस श्मशान घाट की सबसे खास बात ये है कि यहां जब भी किसी का शव आता है तो बकायदा एयरपोर्ट की तर्ज पर माइक से एलान किया जाता है. एलान करके ही इस बात की जानकारी दी जाती है कि आपको किस गेट से अंदर जाना है. इस श्मशान की बिल्डिंग के ऊपर बड़ा सा विमान बना हुआ है जिस पर लिखा है 'अंतिम उड़ान'.

मृतक के परिजनों के लिए खास व्यवस्था
इस श्मशान घाट पर मृतक के परिजनों को सांत्वना देने के लिए भी व्यवस्था की गई है. यहां शव के अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी और इलेक्ट्रॉनिक दोनों की खास व्यवस्था है. शव जलाने के दौरान यहां हवाईजहाज की तरह ही आवाज भी आती है.

वो तीन एनआरआई गांव
बता दें, बारडोली सूरत जिले के अंदर आता है. बारडोली की खिचड़ी बहुत प्रसिद्ध है. यहां तीन एनआरआई (NRI) गांव हैं. इस एनआरआई गांव का नाम, ऐना, आफवा और इसरोली है. यहां बकायदा विदेशों की तर्ज पर मकान बने हुए हैं. यहां रहने के लिए कई सुविधाएं मौजूद हैं. यहां वाटर का प्लांट है, यातायात के लिए चौड़ी-चौड़ी सड़कें है और बड़े-बड़े खूबसूरत से बंगले हैं. ऐना में एक क्रिकेट ग्राउंड भी है. यहां का नवरात्र (गरबा) बड़ा प्रसिद्ध है.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Election 2022: गुजरात में बागियों के खिलाफ बीजेपी की कार्रवाई, निर्दलीय चुनाव लड़ रहे 12 नेताओं को किया निलंबित

तारिक अनवर एबीपी न्यूज़ में जनवरी 2022 से बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. इससे पहले वे बतौर कंटेंट स्पेशलिस्ट काम कर चुके हैं. तारिक ने भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नालिज्म एंड कम्यूनिकेशन से मास्टर डिग्री हासिल की है. वे बिहार के भागलपुर जिले से हैं. तारिक की रूचि पॉलिटिक्स, क्राइम और इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म में ज्यादा है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget