एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात में बागियों के खिलाफ बीजेपी की कार्रवाई, निर्दलीय चुनाव लड़ रहे 12 नेताओं को किया निलंबित

Gujarat Election: गुजरात में बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर कई नेता नाराज चल रहे थे. बीजेपी के कई नेताओं से निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भरा है. बीजेपी ने ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में सत्ताधारी बीजेपी ने छह बार के विधायक मधु श्रीवास्तव और दो पूर्व विधायकों सहित 12 पार्टी नेताओं को आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी टिकट नहीं दिये जाने के बाद निर्दलीय उम्मीदवारों के तौर पर नामांकन दाखिल करने को लेकर मंगलवार को निलंबित कर दिया. यह कार्रवाई एक दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण में निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में नामांकन दाखिल करने के लिए सात बीजेपी नेताओं को निलंबित किए जाने के कुछ दिनों बाद की गई है.

बीजेपी ने पार्टी से बाहर निकाला
बीजेपी प्रदेश इकाई द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव के पांच दिसंबर के दूसरे चरण की सीटों पर पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 12 और नेताओं को गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सी आर पाटिल द्वारा निलंबित कर दिया गया है. उल्लेखनीय है कि दूसरे चरण में जिन 93 सीटों पर मतदान होना है, उसके लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 21 नवंबर थी. बीजेपी के किसी भी बागी ने अपना नाम वापस नहीं लिया जिसके बाद उन्हें पार्टी की ओर से अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ा.

इनके खिलाफ हुई कार्रवाई
ये नेता अब उत्तर और मध्य गुजरात की 11 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. इन नेताओं में वाघोडिया (वडोदरा जिले) के मौजूदा विधायक मधु श्रीवास्तव शामिल हैं. साथ ही पाडरा के पूर्व विधायक दीनू पटेल और बायड के पूर्व विधायक धवलसिंह जाला भी उन 12 व्यक्तियों में शामिल हैं जिन्हें पार्टी ने दंडित किया है. अन्य नेताओं में कुलदीपसिंह राउल (सावली), खाटूभाई पागी (शेहरा), एस एम खांट (लूनावाडा), जे पी पटेल (लूनावाड़ा), रमेश जाला (उमरेठ), अमरशी जाला (खंभात), रामसिंह ठाकोर (खेरालू), मावजी देसाई (धनेरा) और लेबजी ठाकोर (डीसा निर्वाचन क्षेत्र) शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव में 1621 उम्मीदवार आजमाएंगे अपनी किस्मत, आठ दिसंबर को EVM में कैद होगा भाग्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Manjalpur Bypoll: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
गुजरात: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार, 56 लोगों की गई थी जान
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार
Gujarat Weather: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
गुजरात: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
Gujarat News: गुजरात में 'हेल्थ पासपोर्ट' योजना शुरू, 1.89 करोड़ बच्चों का तैयार होगा हेल्थ रिकॉर्ड
गुजरात में 'हेल्थ पासपोर्ट' योजना शुरू, 1.89 करोड़ बच्चों का तैयार होगा हेल्थ रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget