एक्सप्लोरर

Ahmedabad Student Stabbing: अहमदाबाद में स्टूडेंट की हत्या के बाद NSUI समेत छात्रों का प्रदर्शन हुआ उग्र, देखें वीडियो

Ahmedabad Student Stabbing Case: अहमदाबाद के निजी स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र की सहपाठी ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी. मामले पर शहर में तनाव का माहौल है. NSUI और बच्चों समेत लोगों का प्रदर्शन जारी है.

अहमदाबाद के एक निजी स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र की हत्या के बाद शहर में तनाव फैल गया है. यह घटना मंगलवार (19 अगस्त) को हुई जब उसी स्कूल में 8वीं में पढ़ने वाले दूसरे समुदाय के छात्र ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी.

इस मामले में लगातार दूसरे दिन भी प्रदर्शन हुआ. 21 अगस्त को इस हत्या के विरोध में एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस और स्थानीय संगठनों ने प्रदर्शन किया, जबकि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शहर बंद का आह्वान किया. मामला सांप्रदायिक रंग लेने लगा है और पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है.

स्कूल प्रबंधन पर छात्र ने लगाए गंभीर आरोप

स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं. परिवार और प्रदर्शनकारियों का कहना है कि घायल छात्र को एम्बुलेंस से अस्पताल नहीं भेजा गया, बल्कि रिक्शे से ले जाया गया. इस लापरवाही ने लोगों का गुस्सा और बढ़ा दिया. 

प्रदर्शनकारियों ने स्कूल प्रशासन पर कार्रवाई की मांग की और आरोप लगाया कि घटना स्थल को जल्दी से साफ कर दिया गया ताकि स्कूल का नाम न आए. NSUI और यूथ कांग्रेस ने भी मोर्चा संभाला, जबकि पुलिस ने विरोधकारियों को बाहर निकालने और सड़क से जाम हटाने के लिए बल प्रयोग किया.

बयान और सांप्रदायिक तनाव

21 अगस्त को प्रदर्शन में शामिल छात्र तरंग ने बयान में कहा, “पीड़ित छात्र की बॉडी आधे घंटे तक पड़ी रही, लेकिन स्कूल ने कोई मदद नहीं की. पैरेंट्स ने खुद उसे रिक्शे से अस्पताल पहुंचाया.” उन्होंने शिक्षकों पर झूठ बोलने का भी आरोप लगाया और कहा कि स्कूल प्रशासन को जवाबदेह ठहराया जाए. पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है.

पुलिस कार्रवाई और सरकार की प्रतिक्रिया

पुलिस ने आरोपी छात्र को पकड़ लिया है. अधिकारियों ने बताया कि हत्या के बाद स्कूल में तोड़फोड़ भी हुई. गुजरात के शिक्षा मंत्री प्रफुल्ल पनशेरिया ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी. फिलहाल अहमदाबाद में माहौल तनावपूर्ण है और पुलिस ने हालात पर नजर बनाए रखी है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget