एक्सप्लोरर

अहमदाबाद में भीषण सड़क हादसा, फॉर्च्यूनर और थार के बीच हुई टक्कर, घटना में तीन की मौत

Ahmedabad Road Accident: गुजरात के अहमदाबाद में दो कार के बीच जबरदस्त टक्कर हुई है. इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. दोनों कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

Gujarat Accident News: गुजरात के अहमदाबाद में फॉर्च्यूनर कार और थार के बीच जबरदस्त टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. कार में शराब से भरी पेटी ले जाने का संदेह है. कार दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण नंबर प्लेट भी गायब थी और एयरबैग खुल गया था.

घायलों को ले जाया गया अस्पताल
ये घटना सुबह 5 बजे रिंग रोड के पास बताई जा रही है. गांधीनगर की ओर से आ रही फॉर्च्यूनर कार और थार के बीच हुई इस टक्कर में दोनों गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं. हादसे में फॉर्च्यूनर सवार दो लोगों में से एक ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण अस्पताल ले जाया गया है.

दुर्घटनाग्रस्त फॉर्च्यूनर कार में शराब की कई टूटी हुई बोतलें मिली हैं, जिससे संदेह जताया जा रहा है कि इसमें भारी मात्रा में शराब रखी हुई थी. ट्रैफिक डीसीपी नीता देसाई ने बताया कि गाड़ियों के नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने आगे कहा कि दुर्घटना के कारण एक ट्रक चालक भी अपना संतुलन खो बैठा और उसका वाहन सड़क से नीचे गिर गया. पुलिस अब घटना की आगे की जांच कर रही है और पूरी जानकारी जुटा रही है.

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस स्टेशन से एक टीम मौके पर पहुंची. डीसीपी ट्रैफिक नीता देसाई ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक को सोला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार तेज गति से चल रही थी और विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य कार से टकरा गई.

ये भी पढ़ें: महायुति सरकार के दो साल पूरे होने पर सीएम शिंदे का MVA पर तंज, 'फेसबूक लाइव वाली गवर्नमेंट...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi News: प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget