एक्सप्लोरर

Ahmedabad Plane Crash: अब तक कितने मृतकों का मिला डीएनए, कितने परिजनों को दिए गए शव? जानें- हर अपडेट

Ahmedabad Air India Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे में अब तक 132 शवों की डीएनए से पहचान हो चुकी है, जिनमें से 97 शव परिजनों को सौंपे गए. बाकी शवों की प्रक्रिया जारी है और 14 शव आज सौंपे जाएंगे.

Ahmedabad Plane Crash Mortals Update: 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के दुखद हादसे के पांच दिन बाद यानी 17 जून को मृतकों के शव के ताजा आंकड़े सामने आए हैं. अस्पताल के अधिकारियों ने अब तक 132 लोगों के शवों की डीएनए रिपोर्ट्स का मिलान की पुष्टि की है, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल हैं.

इनमें से 97 मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं. यह हादसा देश को झकझोर देने वाला था और अब शिनाख्त और शवों के सुपुर्दगी की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है.

हादसे में मृतकों की पहचान पर काम जारी
सिविल अस्पताल के अनुसार, हादसे में मृतकों की पहचान का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है. कुल 131 परिजनों से अब तक संपर्क किया जा चुका है. जिन 132 शवों की डीएनए से पुष्टि हुई है, उनमें से 76 शव पहले ही परिजनों को सौंपे जा चुके थे. 

आज 43 शवों में से परिजनों को सौंपे जाएंगे 14 शव
हादसे का दृश्य इतना भयावह था कि शवों की पहचान बिना DNA के संभव ही नहीं है. इसी लिए बच रहे 43 शवों में से कुछ की शिनाख्त और कानूनी प्रक्रिया अभी पूरी बाकी है जिसे पूरी की जा रही है, जिनमें से आज मंगलवार (17 जून) को 14 और शव उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे.

अधिकारियों ने जानकारी दी कि सभी शवों की सुपुर्दगी डीएनए मिलान के आधार पर की जा रही है, ताकि कोई भ्रम या गलती की गुंजाइश न रहे. मृतकों के परिवारों को आवश्यक सहयोग और संवेदनाएं दी जा रही हैं.

1200 बेड वाले अहमदाबाद सिविल अस्पताल के अधिकारी इस पूरे मामले में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं, जिसमें अंतिम अपडेट साझा किए जाएंगे. प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि शवों को सम्मानपूर्वक उनके परिवारों तक पहुंचाया जाए और किसी भी तरह की तकनीकी या प्रशासनिक देरी न हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget