एक्सप्लोरर

यूपी: मथुरा में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में गई चार लोगों की जान, 8 घायल

मथुरा में अलग-अलग जगह हुए तीन सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई. मरने वालों में तीन एक ही परिवार के थे. इसके अलावा इन हादसों में 8 लोग घायल भी हुए हैं.

मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बुधवार का दिन हादसों का दिन रहा. जिले में अलग-अलग जगह हुए तीन सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई. मरने वालों में तीन एक ही परिवार के थे. इसके अलावा इन हादसों में 8 लोग घायल भी हुए हैं.

कार से टकराई बाइक, तीन की मौत थाना मांट के प्रभारी निरीक्षक भीम सिंह जावला ने बताया, "थाना जमुनापार क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी भगवान दास (40) पत्नी भगवान देवी (37), पुत्र धीरज (10) और पुत्री चंचल (06) के साथ राधारानी के दर्शन कर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे. इसी दौरान मांट थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति अनिल कुमार की कार से उसकी टक्कर हो गई. इसके बाद मोटरसाइकिल एक पेड़ से जा टकराई.’’

हादसा इतना जबरदस्त था कि इसमें पति-पत्नी और बेटे की मौत हो गई. जबकि घायल चंचल का इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि कार चालक अनिल सेना में कार्यरत है. वह दो दिन पहले ही छुट्टी पर घर आये थे. हादसे में अनिल भी घायल हुए हैं.

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ दूसरा हादसा दूसरा हादसा थाना बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 127 पर हुआ है. दक्षिणी दिल्ली के प्रजापति विनोद राय (46) अपनी कार से बिहार के मधुबनी जिले से लौट रहे थे. उनके साथ कार में रामनारायन, रघुनाथ और उनकी पुत्री रिया एवं विद्यानाथ सिंह भी आ रहे थे. पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे उनकी कार एक्सप्रेस-वे खडे़ एक कैंटर में पीछे से टकरा गई. हादसे में कार चालक विनोद राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि अन्य सभी घायल हो गए. रघुनाथ और विद्या कुमार की हालत गंभीर है.

कार पलटने से दो लोग घायल पुलिस ने बताया कि तीसरा हादसा मुजफ्फरपुर गांव के पास हुआ है. आगरा से नोएडा की ओर जा रही कार का टायर फट गया और वह पलट गई. हादसे में दिल्ली निवासी कुलदीप और पवन घायल हो गए. दोनों आगरा से दिल्ली लौट रहे थे.

ये भी पढ़ें:

यूपी में नहीं खुलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुये दिया आदेश

गोरखपुर: परिवार चलाने के लिए साइकिल का पंचर बना रहा है हैंडबॉल का नेशनल प्‍लेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस और सपा का षड्यंत्र...' प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर सीएम योगी का पहला बयान
'कांग्रेस और सपा का षड्यंत्र...' प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर सीएम योगी का पहला बयान
राहुल गांधी के खिलाफ संजय सिंह के बयान पर सपा ने दिया जवाब, कहा- अखिलेश यादव हमेशा से...
राहुल गांधी के खिलाफ संजय सिंह के बयान पर सपा ने दिया जवाब, कहा- अखिलेश यादव हमेशा से...
महोबा के पुजारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सजायाफ्ता बुजुर्ग ने भांजे को फंसाने के लिए की थी हत्या
महोबा के पुजारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सजायाफ्ता बुजुर्ग ने भांजे को फंसाने के लिए की थी हत्या
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव! महासचिव पद के लिए VHP के बजरंग लाल बागड़ा का नाम लगभग तय
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव! महासचिव पद के लिए VHP के बजरंग लाल बागड़ा का नाम लगभग तय

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget