एक्सप्लोरर

मेरठः कैरम बोर्ड के कारखाने में भीषण आग, धमाके में फटे अंदर रखे सिलेंडर

उत्तर प्रदेश के मेरठ में कैरम बोर्ड के कारखाने में भीषण आग लग गई. जिससे फैक्टरी में रखे सिलेंडरों में धमाका हो गया.

मेरठ। यहां जनपद में रिहायशी इलाके में अवैध रूप से चल रहे कैरम बोर्ड बनाने के कारखाने में भीषण आग लग गई. आग का धुआं आसपास के घरों में घुस गया गया. इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. वहीं, इमारत के पास बने घरों की दीवार भी चटक गई. बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर मशक्‍कत से काबू पाया.

बता दें कि नासिर नाम के शख्स का लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में कैरम बोर्ड बनाने का कारखाना है. देर रात कारखाने से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया.

पूरे गोदाम में फैली आग कारखाने के अंदर कैरम बनाने की लकड़ी, बने हुए बोर्ड और सिलेंडर रखे हुए थे. जिसकी वजह से आग पूरे गोदाम में फैल गई. आग की वजह से कारखाने के आसपास बने घरों में धुआं भर गया और कई बच्चे बेहोश हो गए. दमकल विभाग ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया.

धमाके में फटे सिलेंडर अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए एक दर्जन गाड़िया लगीं. इसके अलावा आग लगने के कारण का स्पष्ट पता नहीं चला है. कारखाने के अंदर दो सिलेंडर रखे हुए थे. आग लगने पर सिलेंडर धमाके के साथ फट गए. हालांकि, गनीमत रही कि धमाके में कोई घायल नहीं हुआ. आग की वजह से आसपास के घरों की दीवारों में भी दरार आ गई. वहीं, स्थानीय लोगों ने रिहायशी इलाके में अवैध रुप से चल रहे कारखाने के खिलाफ हंगामा किया.

ये भी पढ़ेंः

मिशन शक्तिः अब थाने में बेहिचक जा सकेंगी, महिला हेल्प डेस्क के जरिए खुलकर कह सकेंगी बात, योगी ने की शुरुआत एटाः डेंगू के डंक ने मचाया मौत का तांडव, भय में पलायन कर गए कई गांववाले, लगाए ये आरोप

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
योगी सरकार में 72,540 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य, अब तक 28,833 जोड़ों की शादी संपन्न
योगी सरकार में 72,540 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य, अब तक 28,833 जोड़ों की शादी संपन्न
दीपोत्सव पर योगी सरकार की पहल, राम की पैड़ी में सजेगी भव्य विजिटर गैलरी
दीपोत्सव पर योगी सरकार की पहल, राम की पैड़ी में सजेगी भव्य विजिटर गैलरी
त्रेता युग जैसा नजारा पेश करने को तैयार अयोध्या, दीपोत्सव पर रोशनी से सजेगी रामनगरी
त्रेता युग जैसा नजारा पेश करने को तैयार अयोध्या, दीपोत्सव पर रोशनी से सजेगी रामनगरी

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget