एक्सप्लोरर

Delhi: बीसीए ग्रैजुएट क्राइम को ऐसे देता था अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार तो खुला अपराध का राज

Delhi BCA Graduate Crime News: आरोपी श्यामसुंदर चौहान उत्तर प्रदेश के रानीपुर मऊ का रहने वाला है. वह इंदौर से बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) में ग्रेजुएट है. 904 लोगों को चूना लगा चुका है. 

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने एक बीसीए ग्रेजुएट के ऐसे क्राइम का खुलासा किया है, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि जिपनेट (जोनल इंटीग्रेटेड पुलिस नेटवर्क) और ऐसी अन्य सरकारी वेबसाइटों से जानकारी डाउनलोड करने के बाद, लापता व्यक्तियों के 900 से अधिक परिवारों को धोखा देने के आरोप में 28 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के रानीपुर मऊ निवासी श्यामसुंदर चौहान के रूप में हुई है. 

दिल्ली पुलिस के अधिकारी के अनुसार आरोपी इंदौर से बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) का ग्रेजुएट है. यह मामला उस समय सामने आया जब 15 दिसंबर को बुराड़ी के रहने वाले एक व्यक्ति की ओर से वजीराबाद थाने में एक लड़की के लापता होने की शिकायत मिली.

पुलिस को ऐसे लगी अपराध की भनक 

उत्तरी दिल्ली के डीसीपी मनोज कुमार मीणा के मुताबिक आरोपी लापता व्यक्तियों की डिटेल इकट्ठा कर उसे दिल्ली पुलिस के लापता व्यक्ति पोर्टल पर अपलोड कर सभी औपचारिकताओं का पालन किया गया. उसी दिन, पीड़िता के परिवार को एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने परिवार को बताया कि वह लापता लड़की का स्थान जानता है और वह उन्हें उसके ठिकाने के बारे में बता सकता है. आरोपी ने लापता लड़की का लोकेशन बताने के लिए रुपयों की मांग की और इसके लिए एक क्यूआर कोड भेजा. इस मामले में आरोपी शख्स ने पीड़ित लड़की के पिता से 8 हजार रुपये की ठगी की. जांच के दौरान पुलिस टीम ने देखा कि वजीराबाद पुलिस स्टेशन और दिल्ली के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह का मामला दर्ज किया गया था, जिससे पता चला कि अपराधी ने उसी रणनीति का उपयोग कर दिल्ली में 904 लोगों को चूना लगा चुका था. 

मुसीबत में फंसे लोगों को ऐसे लगाता था चूना

यह मामला सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान श्यामसुंदर चौहान ने खुलासा किया कि उसने जिपनेट और ऐसी अन्य सरकारी वेबसाइटों से लापता व्यक्ति के बारे में जानकारी डाउनलोड की थी. जानकारी हासिल होने के बाद वो पीड़ित परिवार को झांसा देकर पैसा एैंठता था. 

Delhi Crime: रेप के बाद हत्या कर दी गई बच्ची का अभी तक नहीं मिला शव, गोताखोरों को अभी तक नहीं मिली सफलता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget