एक्सप्लोरर

CM योगी का दिल्ली चुनाव को लेकर कार्यक्रम स्थगित, महाकुंभ में भगदड़ की घटना के बाद फैसला

Delhi Election 2025: महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में गुरुवार को होने वाले चुनाव प्रचार कार्यक्रम को रद्द कर दिया है.

Delhi Assembly Election 2025: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार (30 जनवरी) को होने वाले अपने कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है. सीएम योगी का गुरुवार को दिल्ली में चुनाव प्रचार करने का कार्यक्रम था लेकिन प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की वजह से उन्होंने इसे टालने का फैसला लिया. 

उनका बुधवार को भी दिल्ली में चुनाव प्रचार का कार्यक्रम था और उन्हें दिल्ली जाना था लेकिन इसे भी रद्द कर दिया गया. उत्तर प्रदेश के सीएम का गुरुवार को प्रयागराज जाने का कार्यक्रम बन सकता है. 

महाकुंभ की घटना पर सौरभ भारद्वाज ने योगी सरकार को घेरा

उधर दिल्ली सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज महाकुंभ की घटना को लेकर योगी सरकार को घेरा. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, ''उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पूरे देश को महाकुंभ में आमंत्रित किया लेकिन जिस मुख्यमंत्री को महाकुंभ की तैयारियों की निगरानी करनी चाहिए थी, वो योगी आदित्यनाथ दिल्ली की राजनीतिक रैलियों में व्यस्त हैं.''

'BJP सरकार ने धार्मिक आयोजन को राजनीतिक बना दिया'

उन्होंने आगे कहा, ''यह एक बड़ी लापरवाही है. भाजपा सरकार ने धार्मिक आयोजन को राजनीतिक बना दिया है. उस कार्यक्रम में चाहे अयोध्या मंदिर का शिलान्यास हो, रामलला की मूर्ति हो या प्रयागराज हो. इसमें अरबपति और उद्योगपतियों को जिस तरीके से वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जाता है, बीजेपी की सरकार जिस तरीके से तुष्टिकरण और चाटुकारिता करती है. उसमें आम आदमी और गरीब श्रद्धालुओं से अन्याय हो रहा है. 

योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग

दिल्ली के मंत्री ने कहा, ''ये बात पिछले 4-5 दिनों से खबरों में थी कि वहां पर वीआईपी मूवमेंट के चलते अव्यवस्था फैली हुई है. मेरी पत्नी ने अव्यवस्था को देखते हुए वहां जाने की टिकट कैंसल करा दी और ये सोचा कि कुछ दिन बाद जाएंगे. तो मेरी पत्नी तो एक साधारण महिला है, जब उन्हें अपने फोन पर आती हुई खबरों से अहसास हो गया कि वहां अव्यवस्था है. इसका मतलब सभी को अव्यवस्था की खबरें पता थीं. ऐसे में जो ये हुआ है वो महापाप है.

उन्होंने कहा कि प्रशासन की गलती से महाकुंभ में मौतें हुई हैं. योगी आदित्यनाथ और प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार हैं और उन्हें इस स्थिति की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए.

ये भी पढ़ें:

'हम खामोश नहीं बैठ सकते...', ताहिर हुसैन को एंटिनेशनलिस्ट बोलने वालों पर भड़के ओवैसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget