एक्सप्लोरर

Yamuna River: यमुना नदी पर जम्मू कश्मीर जैसी दिखेगी हरियाली, नदी किनारे लगाए जा रहे चेरी ब्लॉसम और चिनार के पेड़

Cherry Blossom and Chinar: दिल्ली उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने यमुना नदी के तट पर जम्मू कश्मीर की तर्ज पर पेड़-पौधे लगाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही ड्रोन से बीजों का छिड़काव भी किया जाएगा.

Delhi News: यमुना जीर्णोद्धार पहल के तहत यमुना के जमीनी क्षेत्रों को सुंदर और हरा-भरा बनाने की कोशिश की जा रही है. इसके लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर यमुना के तीनों आइलैंड पर चेरी ब्लॉसम और चिनार के अलावा कचनार, वीपिंग विलो, सेमल, बॉटल ब्रश, बोगनवेलिया और कनेर के 1400 से अधिक फूलों को और हरियाली बढ़ाने के लिए विभिन्न किस्मों के कुल 1733 पौधे लगाए गए हैं. चिनार और चेरी ब्लॉसम के पौधों को यमिना नदी के तीनों आइलैंड पर सबसे ऊंचे क्षेत्रों में लगाया गया है. इन पौधों को 3-3 मीटर की दूरी पर लगाया गया है और बाकी बची जगह पर ग्रिड फॉर्मेशन में अन्य पौधे लगाए गए हैं.

ऐसा पहली बार है जब राजधानी दिल्ली में चिनार और चेरी ब्लॉसम के पौधे लगाने का प्रयास किया गया है. चेरी ब्लॉसम जापान का पर्णपाती पेड़ है जो कि भारत के कई स्थानों जैसे बेंगलुरु, मुंबई, शिमला और शिलांग के वातावरण में लगाए जाने के अनुकूल है. इसी तरह चिनार भी एक पर्णपाती पेड़ है जो कि अपनी पत्तियों के शानदार आकार और रंग के लिए जाना जाता है. चिनार के एक पेड़ पर सालभर में 300-400 किलोग्राम पत्तियां निकलती हैं. भारत में चिनार के पेड़ ज्यादातर जम्मू कश्मीर में पाए जाते हैं. यह पहली बार है कि चिनार और चेरी ब्लॉसम को दिल्ली में लगाने का प्रयास किया गया है.

सुरक्षा के लिए टेरिटोरियल आर्मी को किया तैनात

अधिकारियों ने एलजी को बताया कि चिनार और चेरी ब्लॉसम के पौधों को एक महीने तक संतुलित वातावरण में नर्सरी में रखा गया जिससे दिल्ली के मौसम में यह अनुकूलित हो सके. इसके बाद इन पौधों को यमुना के इन तीनों आइलैंड पर लगाया गया है. एलजी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन आइलैंड पर किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए. साथ ही इन पौधों की रक्षा के लिए टेरीटोरियल आर्मी को तैनान करने का भी निर्देश दिया कया है.

उपराज्यपाल ने वन विभाग को भी पेड़-पौधों की रखवाली करने के लिए निर्देश दिए हैं. इन पौधों के अलावा विभिन्न प्रकार के पुष्पीय पौधे और झाड़ियों जैसे कि गेंदा, कॉसमॉस और अन्य पौदों के बीज भी नदी के किनारे बोए गए हैं जिससे नदी के किनारे सुंदर फूलों की क्यारियां बन जाएं. अगले तीन दिनों में यमुना के दोनों किनारों पर ड्रोन से इन फूलों के बीज बोए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Delhi CM Residence Controversy: अधिकारियों के आवास को गिराने पर सियासी जंग तेज, कांग्रेस ने LG से की जांच की मांग

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget