एक्सप्लोरर

शादी के एक महीने में ऐसा क्या हुआ कि पति ने पत्नी की कर दी हत्या? जानें- रिश्तों के अंत की कहानी

Delhi Murder: दक्षिण पश्चिम दिल्ली निवासी पति ने जिस पत्नी की गला दबाकर हत्या की, उससे एक माह पूर्व ही शादी की थी. गिरफ्तार होने के बाद पति ने कहा वो पत्नी की जिद से बहुत नाराज था. 

Delhi Murder Case: दक्षिण पश्चिम साउथ वेस्ट दिल्ली के रजोकरी इलाके में पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी पति अभिषेक को दिल्ली पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसे मोहाली में छापामार कर पकड़ा. आरोपी ने पारिवारिक क्लेश को लेकर अपनी पत्नी पूजा की गला दबा कर हत्या कर दी थी, जबकि उनकी शादी हुए अभी महीने भर ही पूरे हुए थे. 

डीसीपी रोहित मीणा ने बताया कि 29 मई की दोपहर करीब 12 बजकर 38 मिनट पर वसंत कुंज पुलिस को हत्या के संबंध में पीसीआर कॉल मिली थी. इस सूचना पर पुलिस बड़ा कुआं के पास गली नंबर एक रजोकरी पहुंची, जहां एक महिला मृत अवस्था मे पड़ी मिली. उसकी पहचान पूजा के तौर पर हुई. गला दबाकर हत्या उसकी की गई थी. जिसके बाद से उसका पति अभिषेक फरार था.

पिछले महीने हुई थी दोनों की शादी

शुरुआती छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि अभिषेक की यह दूसरी शादी थी. पहली पत्नी से उसे कोई संतान नहीं थी. जबकि, पूजा को अपनी पहली शादी से एक बेटा है. अभिषेक और पूजा एक ऑनलाइन मैरिज पोर्टल के माध्यम से मिले थे, जिसके बाद बीते 22 अप्रैल को उनकी शादी हुई थी. शादी के बाद से ही उनके रिश्ते अच्छे नहीं थे. पूजा नहीं चाहती थीं कि उनकी सास नए किराए के मकान में उनके साथ रहे. 

वहीं, पूजा को यह भी लगता था कि अभिषेक के घर वालों ने उसकी पहली शादी से हुए उसके बेटे को अब तक स्वीकार नहीं किया है. इसे लेकर अक्सर उन दोनों के बीच झगड़ा हुआ करता था.

सास को साथ नहीं रखना चाहती थी मृतका

इस मामले में हत्या की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई और आरोपी की तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया गया. आखिरकार टेक्निकल सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से पुलिस को उसके मोहाली में छिपे होने का पता चला, जिस पर तुरंत ही एक टीम मोहाली रवाना हुई और उसे वहां से दबोच लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकारते हुए बताया कि उसकी दूसरी पत्नी पूजा नहीं चाहती थी कि उसकी सास उनके साथ नए किराए के मकान में रहे. 

बेटे को लेकर भी होता था झगड़ा

इसके अलावा, उसकी पहली शादी से लेकर हुए बेटे को लेकर भी उससे झगड़ा हुआ करता था. 29 मई को भी इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था, जिस पर उसने गुस्से में उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया था.

Delhi Fire: दिल्ली के विवेक विहार अग्निकांड में झुलसी एक और बच्ची की मौत, पुलिस की जांच में मिले ये सबूत

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget