एक्सप्लोरर

Delhi Weather Today: दिल्ली में होगी बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत, जानिए मौसम विभाग का क्या है अलर्ट

Today Weather in Delhi: आईएमडी (IMD) के मुताबिक अगले छह दिनों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

Delhi Weather Update: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली का मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है. सुबह के समय तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद दिन के अधिकतम तापमान में आंशिक कमी और शाम के समय हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. आज से आगमी छह दिनों तक दिन के अधिकतम तापमान में राजधनी के लोगों को दो डिग्री सेल्सियस तक गर्मी से राहत मिलने के संकेत हैं. इस दौरान दिल्ली एनसीआर में बादल भी छाए रहेंगे. बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश भी होने की उम्मीद है. 

भारत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में गर्मी से परेशान लोगों को गुरुवार से तापमान में राहत मिल सकती है। आगामी छह दिनों तक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की और छिटपुट बारिश भी होने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक अगले छह दिनों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में हवा की गति 6 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है.

दिल्ली में कल और परसों हो सकती है बारिश

 दिल्ली में बारिश IMD की ओर जारी सूचना के अनुसार 17 और  18 मार्च को दिल्ली में बारिश हो सकती है. पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे देश पर नजर आएगा। दिल्ली एनसीआर के अलावा, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में भी 18 मार्च को भारी बारिश के आसार हैं। स्काईमेट वेदर की मानें तो 17 मार्च से बंगाल, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। 17 और 18 मार्च को छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। 18 मार्च को यूपी, एमपी, बंगाल, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड और छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में मौसम में बदलने के संकेत हैं. 

बता दें कि दिल्ली में 12 मार्च को इस मौसम का रिकॉर्ड तापमान 34.1 डिग्री दर्ज किया था. घटकर 34 के करीब आ गया है. गुरुवार को न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम 33 रहने की उम्मीद है. दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा. बुधवार को भी अधिकतम तापमान 33 के आसपास ही रहा. 

यह भी पढ़ें: Delhi Electricity: दिल्ली में इस बार टूट सकते हैं बिजली की डिमांड के सारे रिकॉर्ड, केजरीवाल सरकार ने दिए ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget