एक्सप्लोरर

Delhi Weather Update: कल गर्मी से दिल्ली वाले दिखे परेशान, 2 दिन बाद दिखेगा चक्रवात बिपारजॉय का असर, जानें IMD अलर्ट 

Today Weather in Delhi: निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक 15 और 16 जून को दिल्लीवासी गर्मी से राहत की उम्मीद कर सकते हैं. ऐसा इसलिए कि राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है. 

Delhi Weather Today: देश की राजधानी दिल्ली में पहली बार लोग गर्मी से परेशान दिखे. फिलहाल इससे राहत की उम्मीद नहीं है. आईएमडी के मुताबिक दो दिन बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं. अगर ऐसा हुआ तो दिल्ली और आसपास के इलाकों में बिपारजॉय की वजह से बूंदाबादी या हल्की बारिश हो सकती है. इसके बावजूद दिल्ली वाले अभी गर्मी से ज्यादा राहत की उम्मीद न करें, क्योंकि तेज और गर्म हवा अगले कुछ दिनों तक लगातार चलने की आशंका है. 
 
भारत मौसम विभाग ​ने मंगलवार को दिन के दौरान तेज सतही हवाओं के साथ दिल्ली में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान लगाया है. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 डिग्री सेल्सियस और 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

2 दिन बाद तापमान में 2 डिग्री कमी के आसार

निजी पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार आगामी कुछ दिनों में दिल्लीवासी गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि अरब सागर में तेजी से बढ़ रहे चक्रवात बिपारजॉय के प्रभाव के कारण बृहस्पतिवार और शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. हवा की दिशा में बदलाव होगा और अरब सागर की ओर से आने वाली हवा अपने साथ नमी लेकर आएगी. इसका असर यह होगा कि गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. इससे तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आएगी.

दिल्ली वालों को गर्मी करने लगी परेशान

दिल्ली में सोमवार को भीषण गर्मी रही और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आद्रता का स्तर 40 से 67 प्रतिशत के बीच रहा. दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है.

यह भी पढ़ें:  Delhi: पूर्व कांग्रेस विधायक राजेश लिलोठिया की पत्नी की सड़क हादसे में मौत, कार ने मारी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget