एक्सप्लोरर

Delhi Weather Update: फरवरी के महीने में 34 डिग्री तापमान, फिर क्यों दिख रहा घना कोहरा? IMD ने बताया

Delhi Weather: दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं घना कोहरा देखा गया. घना कोहरा असामान्य है क्योंकि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है.

Delhi Weather Today: फरवरी का आखिरी हफ्ता चल रहा है, लेकिन दिल्ली (Delhi) में लोगों को अभी से गर्मी सताने लगी है. साथ ही राजधानी और इसके निकटवर्ती इलाकों में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जो इस महीने में असामान्य बात है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Indira Gandhi International Airport) के निकट पालम वेधशाला में दृश्यता स्तर गिरकर 50 मीटर रह गया. अधिकारी ने कहा, ‘‘हरियाणा (Haryana), दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं घना कोहरा देखा गया और बिहार (Bihar) और ओडिशा (Odisha) में हल्के से मध्यम कोहरा रहा.’’

‘स्काईमेट वैदर’ में वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब और हरियाणा के ऊपर चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र बना है. उन्होंने कहा, ‘‘चक्रवाती हवाओं के कारण गर्म और आर्द्र पूर्वी हवाओं और ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं का इस क्षेत्र में मेल हो रहा है. नमी और संघनन में वृद्धि के कारण कोहरा बन रहा है.’’

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से पारा सामान्य से अधिक

घना कोहरा इसलिए भी असामान्य है क्योंकि राजधानी में पिछले कुछ दिनों से तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है. राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री अधिक 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और यह 1969 के बाद से फरवरी का तीसरा सबसे गर्म दिन रहा. दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से सात डिग्री अधिक रहा.

Delhi Mayor Election Live: दिल्ली एमसीडी सदन में भारी हंगामा, AAP और BJP के पार्षदों के बीच हाथापाई की नौबत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget