एक्सप्लोरर

Watch: कुतुब मीनार के पास हिंदू संगठन ने किया विरोध, नाम बदलकर विष्णु स्तंभ करने की मांग

दिल्ली के कुतुब मीनार के पास मंगलवार को हिंदू संगठन महाकाल मानव सेवा के सदस्यों ने विरोध किया और कुतुब मीनार का नाम बदलकर विष्णु स्तंभ करने की मांग की.

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुतुब मीनार के पास मंगलवार को हिंदू संगठन महाकाल मानव सेवा के सदस्यों ने विरोध किया और कुतुब मीनार का नाम बदलकर विष्णु स्तंभ करने की मांग की. दरअसल, कुतुब मीनार परिसर में  कुव्वत- उल-इस्लाम मस्जिद के ढांचे में लगी मूर्तियों को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है. हिंदू संगठन वहां लगी भगवान गणेश की दो उल्टी मूर्तियों को लेकर काफी नाराज हैं. उनका कहना है कि मस्जिद में लगी उल्टी मूर्तियों से हिंदू धर्म के लोगों की भावनाओं को भारी ठेस पहंचा है.

विश्व हिंदू परिषद ने मांग की कि सरकार कुतुब मीनार परिसर में सभी 27 हिंदू मंदिरों का पुनर्निर्माण कराए और हिंदू अनुष्ठानों को फिर से शुरू करने की अनुमति दे. विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने यह भी दावा किया कि 73 मीटर ऊंची कुतुब मीनार मूल रूप से एक हिंदू शासक के समय में निर्मित भगवान विष्णु के मंदिर पर एक ‘विष्णु स्तंभ’ था. विहिप के दावे के बारे में पूछे जाने पर मणि ने कहा, ‘‘मैं भी यह मानता हूं कि 27 मंदिर थे.  इसके समर्थन में सबूत हैं. इसमें किसी को कोई संदेह नहीं है. लेकिन कोई नहीं जानता कि वे 27 मंदिर कहां स्थित थे, उनका स्वरूप क्या था, संरचना क्या थी.

एबीपी न्यूज़ ने किया था पड़ताल

एबीपी न्यूज़ ने भी 2 दिन पहले ही कुतुब मीनार परिसर में पहुंचकर अपने कैमरे में उन मूर्तियों और चिन्हों को कैद किया था, जिसके आधार पर यह दावा किया जा रहा है की कुतुब मीनार परिसर का निर्माण हिंदू और जैन मंदिरों को गिराकर किया गया था. इस दौरान हमें भी वहां पर गणेश की मूर्तियां और हिंदू सभ्यता से जुड़े कुछ प्रतीक देखने को मिले. यहां तक कि कुतुब मीनार परिसर में शिलालेख पर भी इस बात का जिक्र है की कुतुब मीनार परिसर का निर्माण 27 हिंदू और जैन मंदिरों को गिराकर किया गया था.

ये भी पढ़ें-

Delhi Weather Update: दिल्ली में अब इस हफ्ते नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, आसमान बरपाएगी कहर, इन राज्यों में भी अलर्ट जारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में AAP विधायक कुलदीप कुमार? दिल्ली HC करेगा सुनवाई
हिरासत में AAP विधायक कुलदीप कुमार? दिल्ली HC करेगा सुनवाई
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
दिल्ली के 13 जिलों का SIR डेटा जारी, 67.18% फॉर्म ही हुए डिजिटाइज
दिल्ली के 13 जिलों का SIR डेटा जारी, 67.18% फॉर्म ही हुए डिजिटाइज

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget