एक्सप्लोरर

आतिशी और सौरभ भारद्वाज के बयान पर वीरेंद्र सचदेवा का पलटवार, 'दोनों में AAP पर...'

Virendra Sachdeva News: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप नेताओं से पूछा कि क्या यह सच नहीं कि अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों को सुनीता केजरीवाल को ‘मैडम CM’ कहने के निर्देश थे?

Virendra Sachdeva Reaction: दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर सियासी हलचल चरम पर है. इस बार तीखी बयानबाजी की वजह से बीजेपी और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच तल्खी बढ़ी है. पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज के बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पलटवार किया है. वीरेंद्र सचदेवा ने आतिशी और सौरभ पर तंज कसते हुए कई सवाल उठाए हैं. उनके सवालों ने दिल्ली की सियासत को और गरमा दिया है.

दरअसल, आतिशी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके पति पर एक टिप्पणी की थी, जिसे BJP ने ‘ओछा तंज’ करार दिया. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने पलटवार करते हुए आतिशी से कुछ तीखे सवाल पूछे, जिनमें अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और एक शख्स भूपेंद्र चौबे का जिक्र था. सचदेवा का कहना है कि आतिशी इन सवालों का जवाब नहीं दे पाईं और ‘विदेश’ चली गई.

अब आप नेता सौरभ भारद्वाज ने भी इस मामले में कूदते हुए BJP पर निशाना साधा तो वीरेंद्र सचदेवा ने उन्हें भी आड़े हाथों ले लिया. वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “आतिशी ने जो ओछे सवाल उठाए थे, वही सवाल लेकर सौरभ भारद्वाज सामने आए गए. दोनों में पार्टी पर कब्जे की जंग चल रही है.”

BJP का आप से 2 सवाल 

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सौरभ भारद्वाज से दो सवाल पूछे हैं. इनमें पहला सुनीता केजरीवाल को ‘मैडम CM’ क्यों? सचदेवा ने पूछा कि क्या यह सच नहीं कि केजरीवाल सरकार में अधिकारियों को सुनीता केजरीवाल को ‘मैडम CM’ कहने के निर्देश थे? अगर यह गलत है, तो केजरीवाल ने ऐसे अधिकारियों पर कभी कार्रवाई क्यों नहीं की?

वीरेंद्र सचदेवा का दूसरा सवाल यह है कि भूपेंद्र चौबे का CM दफ्तर में क्या काम? सचदेवा ने सवाल उठाया कि आतिशी के मुख्यमंत्री कार्यकाल में भूपेंद्र चौबे नाम का शख्स बार-बार CM दफ्तर या आवास में क्यों दिखता था? क्या वो आतिशी के रिश्तेदार हैं? अगर हां, तो हर वक्त वहां क्या कर रहे थे?

रेखा गुप्ता ने जीता सबका दिल- वीरेंद्र सचदेवा 

वीरेंद्र सचदेवा ने मौजूदा CM रेखा गुप्ता का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत और सेवा से दिल्लीवासियों का दिल जीता है. रेखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ से लेकर तीन बार पीतमपुरा से निगम पार्षद और अब CM तक का सफर तय किया है. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के परिवार वालों का अधिकारियों का मिलना आम बात है, इसमें कुछ गलत नहीं है.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget